City Post Live
NEWS 24x7

डायन का आरोप लगाना पड़ा महंगा, पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: गोला थाना क्षेत्र के सूतरी गांव में एक महिला पर डायन होने का आरोप लगाना महंगा पड़ा। बुधवार को गोला पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें प्राथमिकी अभियुक्त रामेश्वर रविदास एवं आंदु रविदास शामिल हैं।
पुलिस वाले के घर युवती की मौत के बाद उभरा था मामला
सुतली गांव में पुलिस वाले के घर में युवती की मौत कुछ महीने पहले हुई थी। तभी से पड़ोसन पर ही डायन होने का आरोप लगा दिया गया था। मामला इतना गंभीर हो गया कि दो परिवारों के बीच कभी भी खून खराबा हो सकता था। मंगलवार को इस मामले में गोला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थाना प्रभारी धनंजय प्रसाद ने बताया कि सूतरी गांव में डायन बिसाही को लेकर यह विवाद कई दिनों से चल रहा था। दोनों के परिवारों के बीच में कभी भी हिंसक झड़प भी हो सकती थी। मंगलवार को जब पीड़िता सुनीता देवी थाना पहुंची तो उन्होंने तत्काल इस मामले की प्राथमिकी दर्ज की। इस प्राथमिकी में झारखंड पुलिस के दो एएसआई समेत सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
सुनीता ने बयां की पूरी कहानी
सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले गांव के ही आंदु रविदास, नागेश्वर रविदास, राजेश्वर रविदास, रामेश्वर रविदास और राजकुमार रविदास के घर में एक 15 वर्षीय किशोरी की अचानक मौत हो गई थी। उसकी मौत के बाद से ही उनका पूरा परिवार सुनीता देवी को डायन कह कर प्रताड़ित करने लगा। क्योंकि इनके परिवार में दो व्यक्ति झारखंड पुलिस में एएसआई पद पर हैं। इसलिए उन लोगों का मनोबल लगातार बढ़ता चला गया। सुनीता देवी और उसके परिवार ने जब उन आरोपों का प्रतिकार किया, तो मामला हिंसक हो गया। जब सुनीता से यह सारे आरोप बर्दाश्त नहीं हुए, तो वह पुलिस के शरण में आई। उसने कहा कि यह सारे लोग कभी भी उसके पूरे परिवार पर हमला कर सकते हैं।

 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.