City Post Live
NEWS 24x7

दुमका: ससुराल में दिव्यांग युवक की गला दबाकर हत्या, मामला दर्ज

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

दुमका: ससुराल में दिव्यांग युवक की गला दबाकर हत्या, मामला दर्ज
सिटी पोस्ट लाइव, दुमका: जिले के जामा थाना क्षेत्र के सांपडहर गांव में एक विकलांग युवक का गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार घटना जामा थाना क्षेत्र के सांपडहर गांव के दो टोला गांव में बीते शुक्रवार की है। मृतक की शादी गांव के नीचे टोला में हुई थी। मृतक का घर ऊपर टोला में है। मृतक सनातन मुर्मू दोनों पैर से विकलांग है। सनातन मुर्मू की शादी गोना सोरेन की पुत्री गिदनी सोरेन के साथ छह वर्ष पूर्व हुई थी। लेकिन उसका अब तक कोई संतान नहीं हुआ था। इस बात को लेकर पति पत्नी एवं ससुराल वालों के साथ अक्सर लड़ाई झगड़ा होते रहता था। गुरुवार को अपने ससुराल गया था और उनके ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी है।
जानकारी के अनुसार सनातन मुर्मू का शादी आदिवासी रीति- रिवाज के साथ हुआ था। शादी के समय लड़की की इच्छा के मुताबिक शादी नहीं हुआ था। दोनो परिवार के दबाव में शादी सम्पन्न हुआ था। शादी के छह साल बीत जाने के बाद भी कोई संतान नहीं हुआ। जिसको लेकर उसकी पत्नी दूसरी शादी करना चाहती थी। जिसको लेकर अक्सर विवाद चल रहा था। इसलिए आशंका व्यक्त किया जा रहा है कि सनातन मुर्मू को रास्ते से हटाने के लिए गला दबाकर हत्या कर दिया गया है। सनातन के पिता ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले से ही पत्नी ने सनातन के साथ बातचीत करना बंद कर दिया था। दो दिन पहले गुरुवार को सनातन मुर्मू अपने ससुराल सांपडहर नीचे टोला गया था। जहां शुक्रवार रात उसकी गला दबा कर हत्या कर दिया गया। मृतक के पिता सीताराम मुर्मू ने ससुर गौना सोरेन, उसके बेटे पानेसल सोरेन पर अपने बेटा का गला दबा कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। मृतक दोनों पैर से विकलांग था जिसके कारण अपना बचाव नहीं कर पाया।
जामा थाना प्रभारी कृष्णा राम ने मामले के बारे में बताया कि प्रथम दृष्ट्या से मामला हत्या का प्रतीत होता है। मृतक के पिता सीताराम मुर्मू के बयान पर मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सच सामने आयेगा। मामले में जामा पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।

 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.