City Post Live
NEWS 24x7

राशन को लेकर जोरदार हंगामा, प्रशासन के सामने शारिरिक दूरी की उड़ी धज्जियां

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

राशन को लेकर जोरदार हंगामा, प्रशासन के सामने शारिरिक दूरी की उड़ी धज्जियां
सिटी पोस्ट लाइव, गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिला मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर पचपड़वा गांव में ग्रामीणों द्वारा लगातार कई दिनों से हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्रामीणों ने गुरुवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शारिरिक दूरी की धज्जियां उड़ाई।  ग्रामीणों का कहना है कि राशन समय पर नहीं मिल रहा है। लॉक डाउन में और कोई चारा भी नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि अब हद हो चुकी है। डीलर को जल्द से जल्द हटाया जाए। जबकि वहां उपस्थित गढ़वा एमओ ने बताया की डीलर के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। यदि डीलर लापरवाही करता है तो उसे हटा दिया जाएगा और नया डीलर को चयनित किया जाएगा। जबकि मुखिया ने भी डीलर को हटाने की बात कही है। वही लक्ष्मी सहायता समूह की अध्यक्ष मंजू कुंवर ने बताया कि राजनीति के तहत उन्हें फंसाया जा रहा है। नेटवर्क तथा बिजली नहीं होने के कारण  काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। जिस कारण राशन समय पर उपलब्ध नहीं हो पाता है। लोग भीड़ जमा कर हंगामा कर रहे थे। जहां तक कि मास्क भी नहीं पहने हुए थे। इस दौरान पुलिस प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई थी।

 

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.