City Post Live
NEWS 24x7

रामगढ़ के सभी एंट्री पॉइंट पर प्रतिनियुक्त हुए अधिकारी और चिकित्सक

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

रामगढ़ के सभी एंट्री पॉइंट पर प्रतिनियुक्त हुए अधिकारी और चिकित्सक

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: जिले में सोमवार से प्रवासी मजदूर कामगार और छात्रों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। शाम पांच बजे बरकाकाना स्टेशन पर पहली विशेष ट्रेन रुकेगी। इसके अलावा निजी वाहनों से भी लोग जिले में पहुंच रहे हैं। इसके लिए डीसी संदीप सिंह ने सभी इंट्री प्वाइंट पर अधिकारियों और मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति कर दी है। डीसी ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार देश के विभिन्न राज्यों में फंसे झारखंड राज्य के प्रवासी मजदूर और नागरिक आएंगे। इनमें से बहुत सारे छात्र-छात्राएं, श्रमिक मजदूर एवं अन्य रामगढ़ जिला के रहने वाले हैं। जिले की सीमा में प्रवेश करने हेतु पुनदाग टोल प्लाजा, पतरातू चेक नाका, मांडू चेक नाका, गोला टोल प्लाजा (सोसो खुर्द) एवं गोला के सिल्ली मोड़ सहित कुल 5 एंट्री प्वाइंट बनाए गए हैं। इन सभी एंट्री प्वाइंट्स पर विधि व्यवस्था एवं आवश्यक व्यवस्था तथा चिकित्सीय जांच हेतु प्रसाशनिक एवं चिकित्सा अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

जानिए किस इंट्री प्वाइंट पर कौन है अधिकारी

पुनदाग टोल प्लाजा पर कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल अवधेश कुमार, पतरातू चेक नाका पर कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल रमेश कुमार चौधरी, मांडू चेक नाका पर जिला खनन पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार सिंह, गोला टोल प्लाजा (सोसोखुर्द) पर कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल राजेश मुर्मू एवं गोला के सिल्ली मोड़ पर परियोजना निदेशक आत्मा प्रवीण कुमार सिंह के साथ सभी इंट्री पॉइंट्स पर अन्य अधिकारियों एवं मेडिकल टीम की प्रतिनियुक्ति की गई है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.