City Post Live
NEWS 24x7

15 मई तक धान क्रय के लक्ष्य को पूरा कर लेंगे: रामेश्वर उरांव

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

15 मई तक धान क्रय के लक्ष्य को पूरा कर लेंगे: रामेश्वर उरांव

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी राहत निगरानी समिति ने कंट्रोल रूम के माध्यम से आम लोगों को राहत पहुंचाने का काम आज भी जारी रखा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में राहत निगरानी समिति के सदस्य प्रदीप तुलस्यान, आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता छोटू, ने जिला अध्यक्षों से बात की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सह खाद्य आपूर्ति मंत्रीडॉ. रामेश्वर उरांव ने कहा कि धान क्रय का लक्ष्य तीन लाख मैट्रिक टन रखा गया था जो अभी तक 2.76 मैट्रिक टन से ज्यादा धान खरीदा जा चुका है। 15 मई तक हमने भारत सरकार से समय मांगा है उस समय तक हम अपना लक्ष्य अवश्य ही पूरा कर लेंगे। डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा प्रति क्विंटल धान खरीद के लिए भारत सरकार द्वारा 1815 रुपए दिए जाते हैं। राज्य सरकार उसमें 185 रूपये देती है इस प्रकार किसानों को 2000 रूपये प्रति क्विंटल की दर से हम धान खरीदते हैं। किसानों को और अधिक लाभ मिले इसके लिए योजना बनाई जा रही है।

गुमला जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रोशन बरूवा ने कहा कि संगठन द्वारा गरीबों को राशन पहुंचाया जा रहा है जहां कहीं भी  दिक्कत महसूस की जा रही है। कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष   पिंकू सहाय ने कंट्रोल रूम को बताया कि आज अखबार के हाकरों के बीच राशन, मास्क वितरित किया गया। बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने कहा कि प्रतिदिन लगभग 700 गरीब परिवारों को भोजन प्रदान किया जाता है, जरूरतमंदों को आर्थिक मदद एवं दवा खरीदने के लिए राशि उपलब्ध कराई जाती है। दुमका जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह ने कंट्रोल रूम को बताया कि आज जरमुंडी प्रखंड के सिमरिया पंचायत में गरीबों के बीच राहत सामग्री वितरण किया गया। गोड्डा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  दिनेश यादव ने बताया कि जो लोग बेगूसराय में फंसे हुए हैं उनके परिजनों को महागामा में राशन पहुंचाया जा रहा है। पश्चिम जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि संगठन के साथ -साथ स्थानीय सांसद   गीता कोड़ा, विधायक सोनाराम सिंकू पूर्व मंत्री मुख्यमंत्री  मधु कोड़ा के नेतृत्व में युद्ध स्तर पर गरीबों को सहायता पहुंचाई जा रही है। खूंटी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्णा चौधरी ने बताया कि खूंटी जिला कंट्रोल रूम कारगर तरीके से लोगों को सहायता पहुंचा रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव तथा डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने बताया कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सभी जिलों में कोरोना महामारी के संकट में कांग्रेस पार्टी पूरी निष्ठा व लगन से समाज के हर वर्गों के बीच बिना किसी भेद भाव के कार्य कर रही है । वहीं दूसरी तरफ भाजपा मोदी आहार के नाम पर चमचागिरी की पराकाष्ठा पार कर चुकी है एवं वैमनस्ता के तहत मत भेद पैदा कर रही है। प्रवक्ता किशोर शाहदेव एवं राजेश गुप्ता ने बताया कि राजधानी में रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी तथा रांची महानगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा लोगों को खाद्य सामग्री तथा पका हुआ भोजन पहुंचाया जा रहा है, तो व्यक्तिगत तौर पर भी राजधानी रांची में कांग्रेस के कई नेताओं ने सहायता के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं और हर तरफ मदद पहुंचा रहे हैं। प्रदेश कांग्रेश कंट्रोल रूम इन सभी कांग्रेसजनों को बधाई देती है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.