City Post Live
NEWS 24x7

पुलिस अधीक्षक अश्विनी सिन्हा ने कहा “खेल से अनुशासन की भावना विकसित होती है”

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

पुलिस अधीक्षक अश्विनी सिन्हा ने कहा “खेल से अनुशासन की भावना विकसित होती है”

सिटी पोस्ट लाइव : बिरसा मुंडा आर्चरी एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को बिरसा काॅलेज फुटबाॅल मैदान में जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से आये तीस युवा तीरंदाजों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान एसपी ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सायको थाना के भुरसू और अड़की थाना के तिरला गांव के खिलाड़ियों के बीच 12 हाॅकी स्टीक और 12 हॉकी बाॅल फाइबर का वितरण किया। एसपी ने खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर ईमानदारी से कड़ी मेहनत करने और लक्ष्य हासिल करने को कहा। उन्होंने कहा कि खेल न सिर्फ शारीरिक तंदरूस्ती के लिए जरूरी है, बल्कि यह मानसिक थकावट को दूर करने का भी सबसे बेहतर तरीका है। उन्होंने कहा कि खेल से अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है, जो आगे जा कर भविष्य सुधारने में माध्यम बनता है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.