City Post Live
NEWS 24x7

एक सप्ताह में रांची पुलिस ने 44अपराधियों को किया गिरफ्तार

अपराध की कई घटनाओं को अंजाम देने से पहले हुई गिरफ्तारियां

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

एक सप्ताह में रांची पुलिस ने 44अपराधियों को किया गिरफ्तार
सिटी पोस्ट लाइव : झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में हत्या, छिनतई और लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया, लेकिन इस सप्ताह रांची पुलिस को कई अहम सफलताएं भी मिली और विभिन्न मामलों में 44 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि कई मामलों में तो पुलिस ने अपराधियों को घटना देने के पहले ही गिरफ्तार कर लिया। रांची पुलिस ने  12 अक्टूबर को चावल व्यवसायी नरेंद्र सिंह होरा हत्याकांड का खुलासा करते हुए घटना में शामिल 9 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं 11 अक्टूबर को धुर्वा और नगड़ी इलाके से 6 अपराधी गिरफ्तार किये गये, 11 को ही शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र से 2 अपराधी और साइबर अपराध मामले के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। 10 अक्टूबर को लालपुर थाना क्षेत्र से 10 अपराधी गिरफ्तार गये, इससे पहले 8 अक्टूबर को नामकुम थाना की पुलिस ने 3 अपराधियों को  गिरफ्तार किया। 7 अक्टूबर को सहजानंद चौक के पास से ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया और सात अक्टूबर को ही चान्हो पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.