City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड के गिरिडीह में नक्सली हमला, जैन संस्था का भवन ब्लास्ट

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

झारखंड के गिरिडीह में नक्सली हमला, जैन संस्था का भवन ब्लास्ट

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड के गिरिडीह जिले के पारसनाथ क्षेत्र में नक्सलियों ने जैन संस्था के भवन में ब्लास्ट किया। घटना शनिवार देर रात की है। ब्लास्ट में भवन की दीवार टूट गई । जहां प्लास्ट किया गया है उसका नाम सौरभाचल है। यह भवन मधुबन थाना क्षेत्र से मात्र डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर स्थित है ।इसके बावजूद नक्सली यहां ब्लास्ट कर आराम से निकल गए वहीं इस घटना की वजह से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही मधुबन थाना पुलिस सहित सीआरपीएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और वहां जायजा लिया वहीं गिरिडीह एसपी दीपक कुमार भी मामले की जानकारी पर पुलिस जवानों के साथ रविवार सुबह मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। दीपक कुमार ने बताया कि जांच के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।

 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.