City Post Live
NEWS 24x7

दुर्गा पूजा को लेकर नगर निगम ने 10 कचरा वाहनों को रवाना किया 

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

दुर्गा पूजा को लेकर नगर निगम ने 10 कचरा वाहनों को रवाना किया 
सिटी पोस्ट लाइव, मेदिनीनगर : दुर्गा पुजा के अवसर पर नगर निगम के सभी 35 वाडों में गीला एवं सुखा कचरा ढोने के लिए आज नगर भवन परिसर से 10 कचरा वाहनों को उपायुक्त पलामू डॉ0 शातनु कुमार अग्रहरि, मेयर अरूणा शंकर, डिप्टी मेयर राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी अजय साव तथा वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रूप से रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा की पलामू नगर पालिका अब नगर निगम बन गया है। नगर निगम बन जाने से वाडों की संख्या बढ़ गई है तथा नगर निगम क्षेत्र का विस्तार हो गया है। किसी भी शहर की पहचान साफ-सुथरा नगर, व्यवस्थित परिवहन एवं अतिक्रमण मुक्त बाजार से होता है। पलामू शहर को साफ-सुथरा रखना हर नागरिक का नैतिक दायित्व है। नगर का बाजार अतिक्रमण मुक्त एवं नगरीय परिवहन व्यवस्थित होने से आम नागरिकों को बहुत सुविधा होगी। नगर विकास विभाग द्वारा पलामू नगर निगम को सुखा एवं गीला कचरा की साफ-सफाई के लिए 10 कचरा वाहन उपलब्ध कराए गए है। इन वाहनों के द्वारा रोस्टर के अनुसार नगर निगम के सभी 35 वाड में कचरा उठाव अभियान चलाया जाएगा। उपायुक्त ने इस अवसर पर अभियान में नगर वासियों से  सहयोग की अपील की । समारोह को महापौर अरूणा शंकर एवं उपमहापौर राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह नें भी सम्बोधित किया। उन्होने कहा की दुर्गा अष्टमी के अवसर पर नगर निगम के द्वारा शहर को स्वच्छ रखने के लिए 10 टाटा कचरा वाहन का तोहफा दिया जा रहा है। इस वाहन में गीला और सुखा कचरा फेकने की व्यवस्था हैं। सफाई वाहन निगम क्षेत्र के सभी वार्ड में वार्ड पाषर्द के सहयोग से कचरा उठाने का कार्य करेगी। इस अभियान में वार्ड पार्षद एवं वार्ड अमेबस्डर के साथ ही आम नागरिकों के सहयोंग की अपेक्षा है। इस अवसर पर नगर भवन में नगर निगम के वार्ड पार्षद, कार्यपालक पदाधिकारी अजय साव, नगर निगम कर्मी, आम नागरिक एवं सफाई कर्मी उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.