City Post Live
NEWS 24x7

जैप वन में 24 चक्र फायरिंग कर दी गयी मां दुर्गा को सलामी

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

जैप वन में 24 चक्र फायरिंग कर दी गयी मां दुर्गा को सलामी

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र स्थित झारखंड सशnchi

स्त्र पुलिस बल (जैप -वन ) की ओर से मनाये जाने वाले दुर्गा पूजा की एक अलग ही परंपरा रही है। जैप वन में दुर्गा माता की मूर्ति स्थापित नहीं होती हैं, यहां कलश को ही माता का रूप मानकर पूजा की जाती है। मंगलवार को महासप्तमी को जैप वन में जवानों और उनके परिजनों की ओर से मां दुर्गा की फूल-पाती शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के रूप में मां दुर्गा के प्रतीक के रूप में कलश स्थापित किया गया था, जिसे डोली में रखकर नगर भ्रमण कराया गया। नगर भ्रमण के दौरान रास्ते में पड़ने वाले 9 वृक्षों की पूरी विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना भी की गई और हर वृक्ष की पूजन के दौरान जैप वन के जवानों द्वारा फायरिंग कर सलामी भी दी गई। इस दौरान जवानों ने 24 चक्र फायरिंग कर मां दुर्गा को सलामी दी। जवानों द्वारा फायरिंग कर सलामी देने के पीछे जवान और उनके परिजनों का मानना है कि दुश्मनों से लड़ने के दौरान मां दुर्गा जवानों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके अस्त्र शस्त्रों को भी सही सलामत रखते हुए उनके जीवन में खुशहाली प्रदान करती है। शोभा यात्रा के दौरान माता के नौ रूपों की प्रतीक नौ कन्या जुलूस की आगे आगे चल रही थीं । दुर्गा मां के विशेष रूप को 9 पत्रिका के रूप में डोली में विराजमान किया गया था। जिसे जवान अपने कंधे पर लेकर चल रहे थे। इस दौरान जैप बैंड की धुन और पारंपरिक गीत पर नृत्य कर अपनी भक्ति भावना प्रदर्शित करते हुए आगे बढ़ रहे थे। जवान मनीष ने बताया कि यहां का दुर्गोत्सव पूरी तरह प्रकृति पर आधारित है,जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है। गौरतलब है कि 1880 से लगातार इस परिसर में झारखंड सशस्त्र पुलिस बल द्वारा दुर्गोत्सव का त्यौहार मनाया जा रहा है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.