City Post Live
NEWS 24x7

मोदी ही सशक्त राष्ट्र-निर्माण में हैं सक्षम : अमर बाउरी

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

मोदी ही सशक्त राष्ट्र-निर्माण में हैं सक्षम : अमर बाउरी

सिटी पोस्ट लाइव, बोकारो: भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर जिले के चंदनकियारी में शनिवार को विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प बाईक रैली निकाली गयी। इसमें विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान बूथ क्षेत्रों से हजारों बाइक पर सवार कार्यकर्ताओं ने खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री अमर कुमार बाउरी के नेतृत्व में भाग लिया। रैली प्रखण्ड मुख्यालय, अमलाबाद, भोजूडीह, बरमसिया, बिजुलिया, कुरा, मामरकुदर के अलावे चंदनकियारी सुभाष चौक, साबड़ा व चन्द्रा होते हुए चास प्रखण्ड कार्यालय, आईटीआई मोड़ व जोधाडीह मोड़ के रास्ते रामडीह मोड़ स्थित विनोद स्टेडियम तक पहुंची। बाउरी ने कहा कि भारत को सक्षम व सशक्त के साथ-साथ विकसित राष्ट्र के निर्माण में नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री की आवश्यकता है। साथ ही भाजपा जैसी राष्ट्रभक्त पार्टी ही देश को सर्वशक्तिमान बनाने में सक्षम हैं, जो देश की जनता समझ चुकी है। ऐसे में अबकी बार फिर से देश मे भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी की सरकार बननी तय है, क्योंकि देश की जनता व युवा अब जाग चुकी है। मंत्री ने कहा कि देश में मौकापस्त विपक्षी पार्टियां नरेंद्र मोदी को नहीं, बल्कि देश के सर्वांगीण विकास को रोकने व भारत को सशक्त राष्ट्र बनने में बाधा उत्पन्न करने के लिए गठबंधन कर रही है। उनके नाकाम मंसूबे पर देश की जनता पानी फेर देगी तथा पुनः देश मे भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार का बनना तय है। इसके लिए देशभक्त युवाओं व आमजनों को संकल्प लेने की जरूरत है। कार्यक्रम में अम्बिका खवास, अनुकूल ओझा, कृपानाथ मुखर्जी, जयदेव राय, रसराज महतो, निमाई महथा, खगेंन्द्रनाथ महथा, लोकेश साहनी, रमन महथा, राधेश्याम सिंह, अंचित बाउरी, शैलेन्द्र महतो आदि उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.