City Post Live
NEWS 24x7

झारखंड विधानसभा का चुनाव इस बार कोई पक्ष-विपक्ष की लड़ाई नहीं : जदयू

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

झारखंड की जनता विकास के लिए करेगी मतदान : जदयू

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने कहा कि झारखंड विधानसभा का चुनाव इस बार कोई पक्ष-विपक्ष की लड़ाई नहीं है। झारखंड के लोग इस बार राज्य के विकास के लिए मतदान करेंगे। जदयू की प्रदेश प्रवक्ता निशा भगत ने शनिवार को कहा कि 19 वर्षों से झारखंड में सिर्फ सरकार बनाने और चलाने का काम होता रहा है। सरकार की नीति और कार्य ठीक नहीं है, जिससे झारखंड में भरपूर खनिज भंडार होने के बावजूद राज्य गठन का उद्देश्य आज तक पूरा नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में न्याय के साथ समावेशी विकास, सामाजिक सद्भावना और सभी वर्गों को साथ लेकर विकास की ओर अग्रसर, महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक ऐतिहासिक कार्य किये गये हैं। भगत ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में शराबबंदी से घर-घर में खुशहाली है। आज बिहार में अमन चैन के साथ आम लोग अपने अपने काम में लगे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में आवश्यकता है कि एकल नेतृत्व-नियत के साथ नीति बनाकर संकल्प के साथ लागू किया जाये। यह तभी संभव है, जब चुनाव में झारखंड की जनता जदयू को मौका देगी। उन्होंने कहा कि जदयू झारखंड राज्य गठन के उद्देश्यों को पूरा करेगी।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.