City Post Live
NEWS 24x7

अपनी शक्ति पहचानें और उसका इस्तेमाल करें छात्राएं : राज्यपाल

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

अपनी शक्ति पहचानें और उसका इस्तेमाल करें छात्राएं : राज्यपाल

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि छात्राओं को अपनी शक्ति पहचाननी होगी और जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल करना होगा। उन्होंने कहा कि हर महिला के अंदर शक्ति है। बस उन्हें सही दिशा देने की आवश्यकता है। मुर्मू मंगलवार को मोरहाबादी मैदान में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित मिशन साहसी के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं । उन्होंने कहा कि बाल्यवास्था हो, किशोरावस्था या महिला हो हर किसी में अपने स्तर से क्षमता होती है, बस वे इसका उपयोग करें। आज की दुनिया में कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं रह गया है, जो तकनीक से दूर हो। ऐसे में छात्राएं और महिलाएं तकनीक का उपयोग कर विभिन्न तरीके से अपने आप को सुरक्षित रख सकती हैं। अभिभावकों को भी चाहिए कि वे छात्राओं का मनोबल कभी कमजोर न होने दें, बल्कि उन्हें विभिन्न परिस्थितियों का सामना करने के लिये प्रोत्साहित करें। कार्यक्रम के दौरान राजधानी के सात स्कूलों की छात्राओं ने मार्शल आर्ट प्रदर्शनी दिखायी। मुर्मू ने कहा कि कॉलेजों को आदेश दिया गया है कि हर कॉलेज में छात्राओं को मार्शल आर्ट आदि का प्रशिक्षण दिया जायें। जिससे छात्राएं खुद में सशक्त हो सके। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों का सामना करने के लिये आत्मविश्वास काफी जरूरी है। इसके बिना कोई भी व्यक्ति किसी भी परिस्थिति से पार नहीं पा सकता। उन्होंने कहा कि छात्राओं को मिशन साहसी के तहत सशक्त बनाने का प्रयास अभाविप ने किया है। अन्य छात्र संगठनों को भी इस क्षेत्र में आगे आना चाहिये। युवा ही देश की शक्ति है। स्कूलों और कॉलेजों में छात्राओं को सशक्त बनाना सराहनीय कार्य है। मौके पर विशिष्ट अतिथिं शिक्षा मंत्री नीरा यादव ने कहा कि बेटियों को यह सीखना होगा कि कैसे अपनी रक्षा करें। वर्तमान समय में न उम्र और न ही रिश्ते का ख्याल किया जा रहा है। किसी न किसी तरह बेटियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि खुद की सुरक्षा करना सीखें। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा रिश्तेदारी पर चलती है। पुरूषों को भी यह बात समझनी चाहिए कि महिलाओं को उचित स्थान मिलें। कोई भी महिला अबला नहीं होती, बस जरूरत होती है अपनी ताकत को पहचनाने की। एबीवीपी के अटल पांडेय ने बताया कि मिशन साहसी के तहत राज्य भर में लगभग 34,000 छात्राओं को आत्मरक्षा के लिये प्रशिक्षण दिया गया। यह मिशन का प्रथम चरण का था। जिसमें कक्षा नौ से उपर की कक्षाओं में पढ़ने वाली छात्राओं को शामिल किया गया। मिशन साहसी का आयोजन राज्य के 17 जिलों में किया गया गया था। मौके पर एबीवीपी के कई नेता मौजूद थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.