City Post Live
NEWS 24x7

हेमंत सरकार के राजनीतिक साजिश नाकाम, लोकतंत्र की जीत: बाबूलाल मरांडी

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा विधायकदल के नेता एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दीपक प्रकाश की जीत पर बधाई एवम शुभकामनाए देते हुए कहा कि यह जीत लोकतंत्र की जीत है। कांग्रेस पार्टी के इशारे पर राज्य सभा चुनाव में हेमंत सरकार से सत्ता का पूरा दुरुपयोग किया । विधायकों को डराया धमकाया गया। योग केंद्र में भी परेशान करने की कोशिश की गई परंतु सत्तापक्ष ने जितना परेशान किया एनडीए गठबंधन उतना मजबूत होता गया।

उच्च सदन में गूंजेगी झारखंड की आवाज: अर्जुन मुंडा
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दीपक प्रकाश को बधाई देते हुए कहा कि प्रकाश परिश्रमी और अनुभवी व्यक्तित्व के धनी है। इनके माध्यम से झारखंड की आवाज उच्च सदन में गूंजेगी जिसका बड़ा लाभ प्रदेश को मिलेगा।

दीपक प्रकाश की जीत कार्यकर्ता की जीत है: धर्मपाल सिंह
प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने  कहा कि दीपक प्रकाश की जीत पार्टी के असंख्य कार्यताओं की जीत है।श्री प्रकाश के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा और एनडीए गठबंधन और मजबूत होगा । उन्होंने श्री प्रकाश को बधाई एवम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद के सामान्य कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक सामाजिक जीवन से जुड़े प्रकाश के पास लंबा अनुभव है। इन्होंने श्री प्रकाश के स्वस्थ एवम यशस्वी जीवन की मंगल कामना की। प्रकाश को बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष  आदित्य साहू,प्रदीप वर्मा हेमलाल मुर्मू,विद्युतवरण महतो,सत्येंद्र तिवारी,प्रिया सिंह पटेल,समीर उरांव, प्रणव वर्मा , महामंत्री सांसद सुनील सिंह, विधायक अनंत ओझा, मंत्री सुबोध गुड्डू, मनोज सिंह, नूतन तिवारी, सरिता श्रीवास्तव, मुनेश्वर साहू, गणेश मिश्र, महेश पोद्दार, हेमंत दास, जेबी तुबिद, राजेश शुक्ल,दीनदयाल वर्णवाल,अनिल सिन्हा, प्रतुल शाहदेव,मिस्फीका हसन  शिवपूजन पाठक,संजय जायसवाल, तारिक इमरान, अमित सिंह, ज्योतिरीश्वर सिंह, आरती सिंह, नीरज पासवान,सोना खान,रामकुमार पाहन  आदि शामिल है।

सदन में पार्टी और प्रदेश की आवाज बनूंगा: दीपक प्रकाश
अपनी जीत पर  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह जी सहितकेंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को अवसर देकर पार्टी ने बड़ा सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं केंद्रीय नेतृत्व एवम प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण के सहयोग से पार्टी एवम सदन दोनो की जिम्मेवारियों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। उन्होंने आजसू पार्टी प्रमुख   सुदेश महतो,सभी विधायक गण का उनके सहयोग केलिय आभार प्रकट किया।

रघुवर दास ने दी बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी कि ऐतिहासिक मत प्राप्त कर राज्यसभा चुनाव में विजयी होने पर झारखण्ड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को हार्दिक बधाई। साथ ही पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता को यह अवसर प्रदान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.