City Post Live
NEWS 24x7

हजारीबाग : पूर्व मंत्री देवदयाल के परिजन से मिले मुख्यमंत्री, दी सांत्वना

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

हजारीबाग : पूर्व मंत्री देवदयाल के परिजन से मिले मुख्यमंत्री, दी सांत्वना

सिटी पोस्ट लाइव, हजारीबाग : मुख्यमंत्री रघुवर दास मंगलवार को हजारीबाग के झुमरा पहुंचे। उन्होंने अपने पूर्व सहयोगी एवं पूर्व मंत्री स्व. देवदयाल कुशवाहा के परिजनों से मुलाकात की। इस क्रम में उन्होंने स्व. कुशवाहा की पत्नी एवं पुत्र प्रकाश दयाल सहित परिवार के अन्य लोगोें से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कुशवाहा के पुत्र प्रकाश दयाल से मां का ध्यान रखने की बात कही। करीब आधे घंटे से अधिक समय तक मुख्यमंत्री रघुवर दास देवदयाल के घर में रहे। इस दौरान उन्होंने उनके साथ बिताए गए समय की भी चर्चा की। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशवाहा 1995 से ही उनके सहयोगी थे। उनके जाने से पार्टी को क्षति पहुंची है। उन्होंने लगातार गरीबों व दलितों के लिए संघर्ष करने का काम किया था। कुशवाहा के आवास पर ही मुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। मौके पर नगर निगम की महापौर रोशनी तिर्की, उपमहापौर राजकुमार लाल, पार्टी के जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप, केपी ओझा, दिनेश कुमार, विजय वर्मा, विनोद झुनझुनवाला, सदर विधानसभा प्रभारी अप्पा राव, अनेश्वर कुशवाहा, सुरेश प्रसाद और इन्द्र नारायण कुशवाहा सहित कई अधिकारी व सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.