City Post Live
NEWS 24x7

दुमका : भ्रष्टाचार के मामले में कठोरता बरतें अधिकारी : आयुक्त

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

दुमका : भ्रष्टाचार के मामले में कठोरता बरतें अधिकारी : आयुक्त

सिटी पोस्ट लाइव, दुमका : भ्रष्टाचार उन्मूलन की दिशा में एक शपथ ग्रहण समारोह आयुक्त कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुक्त भगवान दास ने की। समारोह में सामान्यजनों में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व की बोध वृद्धि करने के उद्देश्य से निगरानी जागरुकता सप्ताह आयोजित हुई थी। जागरुकता सप्ताह 29 अक्टूबर से तीन नवंबर तक पूरे देश में निगरानी जागरुकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य विषय ‘‘भ्रष्टाचार मिटाओं-नया भारत बनाओ‘‘ है। समारोह को संबोधित करते हुए आयुक्त ने कहा कि भ्रष्टाचार हमारे देश की आर्थिक, राजनीतिक एवं सामाजिक प्रगति के रास्ते में एक बड़ी बाधा है। भ्रष्टाचार के उन्मूलन के लिए सभी आधार स्तम्भों सरकार, नागरिक एवं निजी क्षेत्र को परस्पर मिलकर कार्य करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा, ईमानदार एवं सुरक्षित व्यवहार के ढांचे एवं नैतिक संहिता को बनाये रखने में जिम्मेवारियों को सुनिश्चित करे। उन्होंने किसी भ्रष्टाचार का अंग नहीं बनने एवं भ्रष्टाचार के मामलों का कठोरता से निराकरण करने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि संस्थान के रूप में भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं सत्यनिष्ठा के उच्चतम प्रतिमान को बनाए रखने में एक पारदर्शी एवं स्वच्छ प्रशासन के स्वरूप कार्य-कलापों में दिखना चाहिए। जन सम्पर्क अधिकारी शालिनी वर्मा के साथ-साथ आयुक्त कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.