City Post Live
NEWS 24x7

अब्दुल खालिक के निधन से राजद को अपूर्णनीय क्षति : अन्नपूर्णा देवी

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

अब्दुल खालिक के निधन से राजद को अपूर्णनीय क्षति : अन्नपूर्णा देवी

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष ,सह अनुशासन समिति के सदस्य व लातेहार जिला प्रभारी अब्दुल खालिक के आकस्मिक निधन पर पार्टी ने शोक जताया है। उनका निधन बुधवार की रात में हुआ था राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने गुरुवार को कहा कि उनके निधन से राजद परिवार शोकाकुल है। यह पार्टी के लिये अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति दें। इस दुख के समय राजद परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा है। अब्दुल खालिक के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा, प्रधान महासचिव संजय सिंह यादव, पूर्व विधायक सुरेश पासवान, जनार्दन पासवान, संजय प्रसाद यादव, रामचंद्र सिंह, पूर्व सांसद मनोज कुमार, घुरन राम, पूर्व सांसद जोरावर राम, प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार, राजेश यादव आदि शामिल हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.