City Post Live
NEWS 24x7

विभावि में खुलेगा सेंटर फाॅर ट्राइबल स्टडीज: जयंत सिन्हा

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

विभावि में खुलेगा सेंटर फाॅर ट्राइबल स्टडीज: जयंत सिन्हा

सिटी पोस्ट लाइव, हजारीबाग : केन्द्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि केके भावे विश्वविद्यालय में सेंटर फाॅर ट्राइबल स्टडीज खोला जाएगा। 8 करोड़ की लागत से बनने वाले इस केन्द्र में न केवल आदिवासियों के संबंध में पढ़ाई की जाएगी, बल्कि उनकी कला, संस्कृति से जुड़ा एक म्यूजियम भी बनेगा, जिसके माध्यम से लोग आदिवासियों के बावत जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। श्री सिन्हा ने बताया कि 15 नवंबर के बाद विभावि में बनने वाले इस केन्द्र का शिलान्याय राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए मानव संसाधन विभाग से स्वीकृति मिल गई है। श्री सिन्हा ने अपने संसदीय कोष के साथ साथ राज्यसभा सदस्य परिमल नाथवानी द्वारा भी इस केन्द्र के निर्माण में सांसद मंद की राशि उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सेंटर झारखंड ही नहीं पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण होगा। हजारीबाग हवाई अड्डा के बावत चर्चा करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण को लेकर राशि राज्य सरकार को उपलब्ध करा दी गई है। राज्य सरकार जल्द ही मुआवजा देकर भूमि अधिग्रहण के काम को पूरा कराएगी। उन्होंने चुनाव के पूर्व हवाई अड्डा निर्माण को लेकर शिलान्यास होने की बात कही। उन्होंने राज्य के दो जिलों की तरह हजारीबाग एवं रामगढ़ को भी अकाल ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता करने का जिक्र किया। पत्रकार वार्ता में श्री सिनहा ने अपने चार वर्ष के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप, सांसद प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिन्हा, अशोक यादव, भैया अभिमन्यू प्रसाद एवं शिव शंकर गुप्ता आदि उपस्थित थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.