City Post Live
NEWS 24x7

भाजपा देश को धर्म और संप्रदाय के नाम पर बांटने का काम किया: अनवर

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

भाजपा देश को धर्म और संप्रदाय के नाम पर बांटने का काम किया: शहजादा अनवर

सिटी पोस्ट लाइव, रामगढ़: नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ रामगढ़ में शनिवार को धरना प्रदर्शन किया गया। जिला एकता कमेटी के बैनर तले आयोजित इस धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस के स्टार प्रचारक व प्रदेश प्रवक्ता शाहजादा अनवर ने कहा कि भाजपा बहुमत के मद में चूर है। इसी नशे में उसने देश को धर्म और संप्रदाय के नाम पर बांटने का काम किया है। आज हजारों लोग रामगढ़ के गलियों से निकलकर इस विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए आए हैं। जिसमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि देश में हर उस व्यक्ति को नागरिकता मिलने का प्रावधान था, जो प्रताड़ित होकर किसी भी देश से यहां आया हो। लेकिन आज मुसलमानों को नागरिकता से वंचित कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान में भी मुस्लिमों पर जुल्म होते हैं। वे वहां से भाग कर भारत में शरण लेने को मजबूर हैं। ऐसी स्थिति में अगर उन्हें यहां नागरिकता नहीं मिलेगी, तो कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हम किसी भी धर्म समुदाय के लोगों के साथ देने के खिलाफ नहीं हैं। हमारी मांग है कि इस देश के कानून में शोषित और पीड़ित मुसलमानों को भी नागरिकता मिले। शहजादा अनवर ने कहा कि केंद्र सरकार संवैधानिक ढांचे को ध्वस्त कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक सीसीए को सरकार वापस नहीं लेती है और एनआरसी के प्रारूप को दुरुस्त नहीं करती है। उनका यह आंदोलन जारी रहेगा। मौके पर उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को प्रेषित एक ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार को सौंपा।

 धारा 144 के तहत चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

नागरिकता संशोधन अधिनियम, एनआरसी और एनआरपी के खिलाफ रामगढ़ शहर में शनिवार को हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई थी। सुबह 9 बजे से ही शहर के सभी चौराहों पर जवानों की तैनाती कर दी गई थी। साथ ही अनुमंडल कार्यालय को चारों तरफ से सील कर दिया गया था। जिला एकता कमेटी को जुलूस और रैली निकालने की अनुमति नहीं दी गई थी। इसलिए शहर के बाजार टांड़, थाना चौक, सुभाष चौक और ब्लॉक के पास पुलिस जवानों को पहले से ही यह निर्देश दिया गया था कि कोई भी व्यक्ति जुलूस की शक्ल में ना जाए। अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि ड्रोन कैमरा से इस प्रदर्शन की निगरानी की गई है। साथ ही धरना के दौरान लाउडस्पीकर का प्रयोग वर्जित रखा गया था। वहां पर कोई भी वक्ता गैर संवैधानिक तथ्यों को न रख पाए, इसलिए सरकारी कैमरामैन को भी वहां प्रतिनियुक्त किया गया था। शहर में भी अस्थाई कैमरामैन और ड्रोन कैमरा से नजर रखा गया है। अगर कोई भी व्यक्ति गलत नारेबाजी और यातायात नियमों को बाधित करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अनंत कुमार धरना के दौरान सुरक्षा अधिकारियों के साथ खुद मुस्तैद रहे। उन्होंने ज्ञापन लेने के बाद धरना को समाप्त करने की बात कही।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.