City Post Live
NEWS 24x7

उपलब्धियों की ओर बढ़ते झारखंड का एक और सशक्त कदम : रघुवर दास

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्रालय ने एक से 30 सितम्बर तक चले पूरे देश में पोषण माह अभियान के लिए ग्रुप तीन वर्ग के लिए 40 पुरस्कारों की घोषणा की है। 40 पुरस्कारों में 13 पुरस्कार झारखंड को और 13 में 11 पुरस्कार अकेले कोडरमा जिले को मिला है। 2 पुरस्कार में एक दुमका तथा एक सिमडेगा जिला को मिला है। भारत सरकार की महिला बाल विकास मंत्रालय ने पूरे देश को 4 ग्रुप में बांटा था जिसमें झारखंड ग्रुप 3 में था। ग्रुप 3 में 9 राज्य थे जिसमें झारखंड ने यह उपलब्धि हासिल की है। 10 अक्टूबर 2018 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार दिए जाएंगे। राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस उपलब्धि पर कोडरमा जिला के उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह ने कहा कि उपलब्धियों की ओर बढ़ते झारखंड का यह एक और सशक्त कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा हम केवल विकास और विकास चाहते हैं। झारखंड की खुशहाली ही हमारा लक्ष्य होना चाहिए।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.