City Post Live
NEWS 24x7

सिर्फ कानून से नहीं समाजिक जागरूकता से होगी पॉलीथीन मुक्त दरभंगा

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

#citypostlive दरभंगा : युनेस्को क्लब आॅफ दरभंगा सिटी और स्वयंसेवी संस्था डॉ. प्रभात दास फाउंडेशन की ओर से पॉलीथीन मुक्त समाज को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को प्रमंडलीय वाणिज्य एवं उद्योग परिषद् दरभंगा के अध्यक्ष पवन कुमार सुरेका, मारवाड़ी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रभूषण ठाकुर और डब्ल्युआइटी के पूर्व निदेशक प्रो. ब्रजमोहन मिश्र ने रैली को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर वक्ताओं ने पॉलीथीन से हो रही पर्यावरण के नुक्सान पर प्रकाश डाला और नाला जाम होने के कारण आम लोगों को रही परेशानी के संबंध में जानकारी दी। वहीं भौतिक वैज्ञानिक प्रो. ब्रजमोहन मिश्रा ने कहा कि 600 डिग्री सेंल्सियस के तापमान पर भी नहीं जलता। इसका दुआं कैंसर और दम्मा रोग पैदा करता है। वहीं प्रधानाचार्य ने कहा कि पॉलीथीन का उपयोग हमारे जीवन के लिए अत्यंत ही नुक्सानदेह है। वहीं दरभंगा जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि पॉलीथीन पर कानूनी तौर पर तो प्रतिबंध लगाया है, लेकिन समाजिक तौर पर भी पूरी तरह प्रतिबंध को लागू करना है, तभी बिहार इस मामले में उदाहरण बनेगा। विज्ञान के शिक्षिका डॉ. आरती कुमारी ने कहा कि कानून या नगर निगम के भरोसे पॉलीथीन पर संभव नहीं है। इसमें आमलोगों की भागीदारी आवश्यक है। डॉ. आर.एन चौरसिया ने कहा कि अर्थ व्यवस्था के रफ्तार देने वाला शहर आज प्लास्टिक के बोझ तले दबा जा रहा है। पॉलीथीन अमृत सदृश्य जल को भी जहरीला बना देता है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक का रिसाइक्लिंग कर सस्ती और टिकाउ सड़क तैयार किया जा सकता है। इस अवसर पर राजकुमार राउत, सुनील कुमार झा, रामनाथ सिंह, राजेन्द्र कुमार, सुनील कुमार, सियाराम राउत, शम्भु कुमार मंडल, डॉ. अवधेश कुमार ठाकुर, चंद्रशेखर चौधरी, मो. इमरान सिद्दीकी, मो. मुजाहिद आलम, कैलाश कुमार, मुकेश झा, ओंकार कुमार, आनंद प्रभात सिंह, रविन्द्र यादव, विनोद कुमार, अविनाश कुमार, प्रभात रंजन, अनुपम कुमारी, पूनम कुमारी, चंदन कुमार, पंकज कुमार झा आदि शामिल थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.