#citypostlive दरभंगा : माननीय उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह निरीक्षी न्यायमूर्ति आदित्य कुमार त्रिवेदी ने आज व्यवहार न्यायालय दरभंगा के विभिन्न न्यायालयों का गहन निरीक्षण किया। सर्वप्रथम न्यायमूर्ति श्री त्रिवेदी जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय में ईजलास में बैठकर न्यायालय संचालन की कार्यप्रणाली, याचिकाओं पर सुनवाई तथा न्यायिक आदेश और निष्पादन कार्य का अवलोकन किया। तत्पश्चात न्यायमूर्ति निरीक्षण हेतु परिवार न्यायालय पहुंचे। इसी क्रम में उन्होंने एक तलाकवाद की सुनवाई की और सुलह के लिए प्रेरित किया। वहीं अदालतों का निरीक्षण के बाद न्यायमूर्ति ने सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ मिटिंग कर हाईकोर्ट से आये निरीक्षी दल के पांचों सदस्यों से प्राप्त फीडबैक और लंबित मुकदमे के आंकड़े के परिप्रेक्ष्य में बैठक में शामिल न्यायिक पदाधिकारियों को त्वरित न्याय निर्णय और पारदर्शी न्यायिक व्यवस्था के टिप्स और दिशानिर्देश दिया।
Read Also
Comments are closed.