#citypostlive दरभंगा : भाजपा महिला मोर्चा कमतौल मंडल की बैठक अध्यक्ष महिला मोर्चा बीनू ठाकुर की अध्यक्षता में आहुत की गई। बैठक में मुख्य रूप से दो कार्यक्रमों के संबंध में महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ. धमशीला गुप्ता ने विस्तार से चर्चा की। पहला विषय अधिक से अधिक महिला को भाजपा की सदस्यता दिलाने तथा दूसरा दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय के मैदान में आगामी 2 दिसम्बर को प्रमंडल स्तरीय महिला मोर्चा के बुथ स्तरीय कार्यकर्ता महासम्मेलन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा के अधिक से अधिक महिलाओं को इस ग्राउंड में लाया जाए और कार्यक्रम को सफल बनाया जाए। इस मौके पर दर्जनों महिला ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की सभा में महिला मोर्चा महामंत्री बीना कुमारी मिश्रा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश शाह, अति पिछड़ा के जिला अध्यक्ष राघवेंद्र प्रसाद, कमतौल मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार ने भी अपने-अपने विचार रखें। मौके पर मंदसौर देवी, रामदुलारी देवी, माधुरी देवी, बुची देवी, फिरोजा खातून मौजूद थे।
Read Also
Comments are closed.