City Post Live
NEWS 24x7

आशा कार्यकर्ताओं के हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

#citypostlive जाले : बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ व आशा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर आशा कार्यकतार्ओं ने अपनी 12 सूत्री मांगों के समर्थनों में उन्नीसवे दिन बुधवार को भी जाले पीएचसी रेफरल अस्पताल में ओपीडी, बीसीजी टीकाकरण व बंध्याकरण कार्यक्रम को बाधित कर अपनी 12 सूत्री मांगों का एक पत्र प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी को सौंपा। इसके उपरांत सभा को सम्बोधित करते हुए आशा कार्यकर्ता संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं का मानदेय बढ़ा दिया।, लेकिन आशा कार्यकर्ताओं को इस लाभ से वंचित रखा गया है। लाभ से वंचित रखने के कारण आशा कार्यकतार्ओं में घोर निराशा का बनी हुई है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहि कि अब इन कार्यकर्ताओ के सब्र का बांध टूट चुका है। जिसके कारण सभी आशा कार्यकर्ता आंदोलन पर उतर चुके है। जबतक सरकार हमलोगों की मांगे नही मानती है, तब तक हमलोग आन्दोलनन जारी रखेंगे। मौके पर रुब्बी कुमारी, सम्भा कुमारी, पूनम देवी, इंदु कुमारी, सुनीता देवी, कविता देवी, कामिनी कुमारी, पुष्पा कुमारी, बिमला देवी, निर्मला देवी, रेणु देवी, कृष्णा देवी आदि आशा कार्यकर्ता मौजूद थी।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.