City Post Live
NEWS 24x7

अंबेदकर की पुण्यतिथि पर भाजपा का समरसता दिवस

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

#citypostlive दरभंगा : भारतीय जनता पार्टी ने बाबा साहेग भीमराव अम्बेदकर को पुण्यतिथि के अवसर पर याद करते हुए समरसता दिवस का आयोजन किया। बहादुरपुर प्रखंड के फेकला में भाजपा जिला इकाई द्वारा हरी सहनी अध्यक्षता में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया और लगभग 200 बच्चों के बीच कलम-कॉपी का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालजी ठाकुर ने कहा कि बाबा साहेब सभी सुख और वैभव त्याग कर देश के पुननिर्माण के लिए खुद खपा दिया। आज मोदी जी सबका साथ सबका विकास मंत्र के साथ बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए प्रयत्नशील है। इस मौके पर संजीव साह, गौड़ी देवी, संतोष पासवान, रमाशंकर ठाकुर, अमलेश झा, मुकुंद चौधरी, जितेन्द्र झा, संगीता साह, जयलाल पासवान, सखीचंद्र पासवान, आशुतोष झा, रौशन कुमार, मधु राम, किशोरी राम, चंद्रशेखर पासवान, गोपाल पासवान, जुगल पासवान, मो. उसमान, मो. साबिर, प्रेम कुमार मिश्र, भुटाई कामती, भोला झा, उमेश कामती, मो. मोजाहिद, पंचु पासवान, मोहन पासवान, सकलदीप राम आदि उपस्थित थे। वहीं मनीगाछी भाजपा पश्चिमी मंडली की ओर से खादी भंडार राघोपुर में अंबेदकर पुण्यतिथि के अवसर पर समरसता दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने विशेष रूप से विचार व्यक्त किये। इस मौके पर विनय झा, रमेश कुमार चौधरी, लक्ष्मण झा, राधा बल्लभ झा, संजय ठाकुर, जयप्रकाश शर्मा, केदार लाल देव, घनश्याम झा, रीतेश शर्मा, सुनीता देवी आदि मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अंजनी कुमार झा मुन्ना ने किया। जाले मंडल प्रखंड के पश्चिमी पंचायत के मुसहरी टोला में बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर समरसता दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक जीवेश कुमार ने महादलित बच्चों के बीच कलम-कॉपी और मिठाइयां बांटी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने देश को एक प्रगतिशील संविधान देकर विश्व के सबसे बडेÞ लोकतंत्री की नीव रखी। कार्यक्रम में डॉ. राघवेन्द्र प्रसाद, विनय कुमार झा, महेश प्रसाद साह, रंजीत झा, विपिन कुमार पाठक, अजय झा, संजय झा, विजय ठाकुर, राजलोचन मांझी, जयकिशन मांझी आदि मौजूद थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.