City Post Live
NEWS 24x7

आज मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि.

शास्त्रों के अनुसार गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट का आयोजन अनिवार्य है, जानिये पूजा का विधि-विधान .

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव : सूर्यग्रहण की वजह से दीपावली पर्व के दो दिन बाद आज गोवर्धन पूजा पर्व मनाया जा रहा है. इस वर्ष गोवर्धन पूजा पर्व आज 26 अक्टूबर 2022 (Govardhan Puja 2022 Date) को मनाया जा रहा है.आमतौर पर दिवाली पर्व के अगले दिन मनाया जाने वाला इस पर्व को इस वर्ष एक दिन अंतर पर सूर्यग्रहण की वजह से मनाया जा रहा है.शास्त्रों के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी मांगलिक करने की मनाही होती है इसलिए इस वर्ष गोवर्धन पूजा 25 की बजाय 26 अक्टूबर के दिन मनाया जा रहा है.

गोवर्धन पूजा के दिन ही भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र देव के अहंकार को परास्त किया था और ब्रज वासियों को भगवान श्री कृष्ण ने देवराज इंद्र के प्रकोप से बचाया था. इसी उपलक्ष में आज भी गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाता है. गोवर्धन पूजा के दिन गोबर का इस्तेमाल कर गोवर्धन देवता को बनाया जाता है और उन्हें फूलों से सजाया जाता है. पूजा के दौरान गोवर्धन देवता को नैवेद्य, दीप, फूल, फल और दीप अर्पित किए जाते हैं. गोवर्धन देवता को शयन मुद्रा में बनाया जाता है और उनकी नाभि की जगह मिट्टी का दिया रखा जाता है. इस दीपक में दूध, दही, गंगाजल, शहद और बताशे अर्पित किया जाते हैं और प्रसाद के रूप में इन्हें बांटा जाता है.

पूजा के बाद इनकी सात बार परिक्रमा की जाती है. परिक्रमा के वक्त लोटे से जल गिराते हुए और जौ बोते हुए परिक्रमा करने का विधान है. इस दिन भगवान विश्वकर्मा की भी पूजा की जाती है.शास्त्रों के अनुसार गोवर्धन पूजा के दिन अन्नकूट का आयोजन अनिवार्य है. अन्नकूट का अर्थ होता है अन्न का मिश्रण। इस मिश्रण को भगवान श्री कृष्ण को भोग के रूप में अर्पित किया जाता है और पूजा के बाद इन सभी चीजों को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है.

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.