City Post Live
NEWS 24x7

बार-बार नीतीश का नंबर क्यों डायल कर रहे थे मुसीबत में फंसे अनंत सिंह? 

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

बार-बार नीतीश का नंबर क्यों डायल कर रहे थे मुसीबत में फंसे अनंत सिंह? 

सिटी पोस्ट लाइवः लोगों ने अनंत सिंह का सियासी रसूख देखा है। विधायकी की हनक देखी है और सरकार के ‘छोटे सरकार’ का रूआब देखा है। बंदूक से विधानसभा तक पहुंचने की अनंत सिंह की कहानी भी अनंत है। लेकिन अनंत सिंह अब बेबस हैं। अनंत सिंह अब परेशान हैं और अनंत सिंह अब लाचार हैं। अनंत सिंह की बेचारगी उन्हें बार-बार सीएम नीतीश कुमार का नंबर डायल करने को मजबूर कर रही है जिनके बारे में अनंत सिंह ने लोकसभा चुनाव के दौरान न जाने क्या क्या कहा?

कभी नीतीश कुमार और ललन सिंह के करीबी रहे अनंत सिंह जब बागी हुए तो 2015 का बिहार विधानसभा चुनाव मोकामा से निर्दलीय लड़ा और जीते। 2019 के लोकसभा चुनाव लड़ने और विरोधी की जमानत जब्त करा देने का दावा करने वाले अनंत सिंह कहते हैं कि उनसे गुस्ताखी हो गयी चुनाव लड़ने की अब बदला लिया जा रहा है। अनंत सिंह हत्या की एक साजिश के मामले में पहले हीं बुरे फंसे हैं अब बाढ़ के लदमा स्थित उनके पैतृक घर से पुलिस ने छापेमारी के बाद एके-47 बरामद किया है।

ताबड़तोड़ पुलिसिया कार्रवाई से अनंत सिंह बेचैन हैं और जब गिरफ्तारी किसी भी वक्त तय मानी जा रही है तो उन्होंने न सिर्फ सीएम नीतीश कुमार से कई बार फोन पर बातचीत करने की कोशिश की बल्कि उन्होंने यह बात मीडिया के साथ भी साझा की कि वे सीएम नीतीश को कई बार फोन कर चुके हैं लेकिन बात नहीं हो पायी है। जाहिर है तमाम कड़वाहटों के बावजूद अनंत सिंह को यह भरोसा रहा होगा कि सीएम उनकी फरियाद सुनेंगे इसलिए नीतीश का नंबर अनंत सिंह बार-बार डायल कर रहे होंगे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.