City Post Live
NEWS 24x7

सीतामढ़ी : बथनाहा विधान सभा क्षेत्र से कुंदन राम को टिकट मिलने की खबर सुन भड़के वोटर

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : सीतामढ़ी जिले के बथनाहा विधान सभा क्षेत्र से निवर्तमान विधायक दिनकर राम के पोते कुंदन राम को टिकट मिलने की संभावना की खबर सुनकर यहां के वोटरों में उबाल आ गया है। इस क्षेत्र के वोटर वंशवाद का आरोप लगाकर सड़क पर उतर कर प्रदर्शन के साथ ही नारेबाजी करने लगे है। जानकारों का कहना है कि अगर भाजपा नेतृत्व वोटरों की भावना को नही समझा और विधायक के पोते को टिकट दिया, तो चुनाव में उसे महंगा पड़ सकता है। लोगों के गुस्से के कारण इस सीट को बचाने में भाजपा को काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।

विधायक चाहते है वंशवाद चले !

विधायक दिनकर बथनाहा विधान सभा सुरक्षित क्षेत्र से पहली बार वर्ष 2010 में निर्वाचित हुए थे। उन्होंने 13292 मतों के अंतर से लोजपा की ललिता देवी को शिकस्त दी थी। वर्ष 2015 के चुनाव में भाजपा ने श्री राम को फिर टिकट दिया और वे 20166 वोट से जीते थे। इस बार कांग्रेस के सुरेंद्र राम को हराया था। श्री राम की तबीयत ठीक नहीं है। वे अब चुनाव में खड़ा होने के लायक नही है। अब चुनावी मैदान से खुद को अलग करने के पक्ष में है, लेकिन चाहते है कि वंशवाद की प्रथा कायम रहे। जानकारों का कहना है कि श्री राम काफी समय से अपने पोते कुंदन राम को बथनाहा विधान सुरक्षित सीट से भाजपा का टिकट दिलाने के लगे हुए है।

भाजपा ने यह सीट अपने कोटे में रखा है, लेकिन प्रत्याशी के नाम का खुलासा अभी नहीं किया है। इस बीच क्षेत्र के लोगों को यह खबर मिली है कि श्री राम अपने पोते को टिकट दिलाने में बहुत हद तक सफल होते जा रहे है। इस खबर पर बथनाहा विधान सभा क्षेत्र के मेजरगंज प्रखंड के कुआरी मदन गांव के वोटरों में आक्रोश बढ़ गया है। वोटर सड़क पर प्रदर्शन करने के साथ ही वंशवाद का विरोध करने लगे है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.