City Post Live
NEWS 24x7

विस चुनाव : पांचवें चरण की 16 में से 7 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

विस चुनाव : पांचवें चरण की 16 में से 7 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि विधानसभा चुनाव के पांचवे और अंतिम चऱण में 16 सीटों के लिए 20 दिसम्बर को मतदान होगा इन सीटों में अनुसूचित जनजाति के लिए सात सीट सुरक्षित और शेष नौ सीटें सामान्य श्रेणी की हैं। बोरियोबरहेटलिट्टीपाड़ामहेशपुरशिकारीपाड़ादुमका और जामा सीट अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित हैं वहींराजमहल, पाकुड़जरमुंडीनालाजामताड़ासारठपोड़ैयाहाटगोड्डा और महागामा सामान्य विधानसभा सीटें हैं

छह जिलों में अवस्थित हैं 16 विधानसभा सीटें
पांचवें चरण में 16 विधानसभा सीटें छह जिलों के अंतर्गत आती है इसके तहत साहेबगंज जिले में राजमहलबोरियो और बरहेटपाकुड़ जिले में लिट्टीपाड़ा, 6पाकुड़ तथा महेशपुरजामताड़ा जिले में नाला और जामताड़ादुमका जिले में शिकारीपाड़ादुमकाजामा और जरमुंडीदेवघर जिले में सारठ औऱ गोड्डा जिले में पोडैयाहाटगोड्डा औऱ महगामा विधानसभा सीट शामिल हैं

जिलावार मतदाताओं की कुल संख्या
साहेबगंज जिले के अंतर्गत आने वाले तीन विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 7,47,193 हैं पाकुड़ जिले के अंतर्गत आने वाले लिट्टीपाड़ापाकुड़ तथा महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 7,36,287 है। जामताड़ा जिले में दो विधानसभा क्षेत्र में 5,00,099 मतदाता हैं दुमका जिले के चार विधानसभा क्षेत्र के लिए 8,87,832 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे देवघर जिले के एक विधानसभा क्षेत्र में 2,73,989 और गोड्डा जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र में 8,59,7787 मतदाता हैं

जिलावार नए मतदाताओं (18-19) की कुल संख्या
पांचवें चरण में 6 जिलों के जिन 16 सीटों के लिए चुनाव होना हैवहां नए मतदाताओं की कुल संख्या 93,779 है इसके अंतर्गत साहेबगंज जिले के अंतर्गत आने वाले तीन विधानसभा क्षेत्र में 11,564, पाकुड़ जिले के अंतर्गत आने वाले लिट्टीपाड़ापाकुड़ तथा महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में 13,875, जामताड़ा जिले में दो विधानसभा क्षेत्र में 17,487, दुमका जिले के चार विधानसभा क्षेत्र में 19,566,  देवघर जिले के एक विधानसभा क्षेत्र में 9259 और गोड्डा जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र में 22,028  नए मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं

तीन विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों से ज्यादा है महिला मतदाता
इस आखिरी चरण में तीन ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं जहां पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा है इसके अंतर्गत लिट्टीपाड़ा में महिला मतदाताओं की कुल संख्या 1,01,482 हैजबकि पुरुष मतदाता 98,306 है इसी तरह महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की कुल संख्या 1,08,486 व 1,07,979 पुरुष मतदाता और शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 1,0522 महिला और 1,03,521 पुरुष मतदाता हैं

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.