City Post Live
NEWS 24x7

दिग्गजों का भी टिकट कट सकता है झारखंड में

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

दिग्गजों का भी टिकट कट सकता है झारखंड में

सिटी पोस्ट लाइव, रांची : झारखंड में भाजपा के कई सांसदों को आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी टिकट से वंचित होना पड़ सकता है। राज्य में भाजपा के अभी 12 सांसद हैं। भाजपा का लक्ष्य इस बार राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने की है। इसलिये पार्टी उम्मीदवारों को लेकर बहुत ही गंभीर है और इसमें कोई जोखिम लेना नहीं चाहती है। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा उम्मीदवारों के चयन को लेकर कई मापदंड तय कर रही है। वर्तमान सांसदों के चार साल के कामकाज का मूल्यांकन किया जा रहा है।अपने संसदीय क्षेत्र में सांसदों की गतिविधियों के साथ ही सोशल मीडिया में भी उनकी सक्रियता देखी जा रही है। सूत्रों की माने तो भाजपा इस बार युवा टीम के साथ चुनावी मैदान में उतरना चाहती है। ऐसे में बुजुर्ग सांसदों पर गाज गिर सकती है। दरअसल, विपक्षी दलों का महागठबंधन बनने की स्थिति में भी भाजपा ने उसका डट कर मुकाबला करने की रणनीति बनायी है। इसके तहत सत्ता विरोधी लहर के खिलाफ चुनावी वैतरणी पार करने के लिये भाजपा नये चेहरे लाना चाह रही है। सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व का तेवर आक्रामक है। ऐसे में किसी का भी टिकट कट सकता है। पार्टी के अंदरखाने में चल रही चर्चा की बात करें तो भाजपा रांची, खूंटी, चतरा, धनबाद, गिरिडीह और पलामू जैसी लोकसभा सीटों के लिये नये युवा चेहरे तलाश रही है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.