City Post Live
NEWS 24x7

बेगूसराय में ‘रन फाॅर यूनिटी’ को केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिखायी हरी झंडी

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

बेगूसराय में ‘रन फाॅर यूनिटी’ को केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिखायी हरी झंडी

सिटी पोस्ट लाइवः सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर बेगूसराय में रन फॉर यूनिटी आयोजन किया गया। बेगूसराय के गांधी स्टेडियम से शुरू इस दौड़ को केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रन फाॅर यूनिटी की यह दौड़ बेगूसराय के गांधी स्टेडियम से शुरू होकर जीडी कॉलेज में जाकर खत्म हुई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री के साथ भारी संख्या मे भाजपा नेताओं और आम लोगो का काफिला शहर के विभिन्न चैक चैराहे होते हुए जीडी कॉलेज तक पहुंचा। इस दौरान भारत माता के जयघोष से पूरा इलाका गूंजता रहा। इस दौरान खासकर भाजपा के कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज पूरे राष्ट्र में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। देश के हरेक कोने में डेढ से दो हजार लोग सरदार पटेल की याद में रन फॉर यूनिटी मनाते हैं, क्योंकि किसी देश की सबसे बड़ी ताकत जीडीपी नही,धन संपत्ति नही , केबल रोजी रोजगार नही बल्कि उसके साथ राष्ट्रीय एकता भी है। उसी चट्टानी एकता के प्रतीक है सरदार बल्लभ भाई पटेल। गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि देश के आजादी के समय पटेल जी ने एक राज्य को नही लिया उसे नेहरू ने अपने हाथ मे लिया जो आज वो कश्मीर नासूर बन ।

वही सरदार पटेल के हाथ मे उस वक्त 562 राज्य थे जो आज एकता का प्रतीक बना हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में धारा 370 और 35 ं को हटाकर एक राज्य एक संविधान का नारा बुलंद किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की एकता के लिए और भारत की समृद्धि के लिए और भारतीयो के लिए एनआरसी लाना जरूरी है। गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि इस देश के जिस भी जिला में जिस भी राज्य में जो अवैध हैं उन्हें यहां से जाना पड़ेगा ।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.