City Post Live
NEWS 24x7

बेगूसराय पहुंचे केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर की बैठक

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव: बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को डीएम और बरौनी रिफाइनरी के ईडी के साथ बैठक की. गिरिराज सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल में पूरे बिहार का पहला बच्चों के लिए 50 बेड का अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हॉस्पिटल बनाया जाएगा. बरौनी रिफाइनरी के द्वारा 1000 आक्सीजन सिलेंडर जिला प्रशासन को दिया जाएगा. बरौनी रिफाइनरी में पंद्रह सौ सिलेंडर रिफिलिंग के लिए आक्सीजन उत्पादन प्लांट स्थापित की जाएगी.

इसके साथ ही बलिया अनुमंडलीय अस्पताल को जहां सुसज्जित किया जाएगा. वहीं, तेघरा अनुमंडल अस्पताल में 100 बेड लगाए जाएंगे. कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए बिहार के मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री और प्रधानमंत्री लगातार लगे हुए हैं. बेगूसराय उनका संसदीय क्षेत्र है इसलिए वह मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से आग्रह कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है. बलिया, तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल और सदर अस्पताल में आक्सीजन प्लांट की स्थापना की जाएगी.

                                                                                                                                    बेगूसराय से जीवेश तरुण की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.