City Post Live
NEWS 24x7

राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्री को शपथ ग्रहण समारोह में नही बुलाना दुर्भाग्यपूर्ण: भाजपा

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने  राज्य सरकार की कार्यशैली पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी। आदित्य साहू ने कहा आज राजभवन में महामहिम राज्यपाल के शपथ समारोह में राज्य के दो पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवं रघुवर दास   को आमंत्रित नही किया जाना दुर्भाग्यजनक है।

 

उन्होंने कहा कि यह सरकार की ओछी मानसिकता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि  बाबूलाल मरांडी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री हैं और वर्तमान में भाजपा विधायकदल के नेता भी है जबकि रघुवर दास राज्य के निवर्तमान मुख्यमंत्री है जिन्होंने 5 वर्षों तक झारखंड के जनता की सेवा करते हुए राज्य में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किये हैं। श्री साहू ने कहा कि रांची नगर निगम के उपमहापौर संजीव विजय वर्गीय भी आमंत्रितों में नही थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री   को राज्य के मंत्रिमंडल सचिवालय एवम समन्वय विभाग से  पूछताछ करते हुए इस संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करनी चाहिये।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.