City Post Live
NEWS 24x7

आज की बड़ी खबरें एक नज़र में

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

  1. जदयू में बड़ी टूट, साथियों के साथ संतोष कुशवाहा ने पार्टी छोड़ी- पूर्व jdu नेता उदय नारायण चौधरी के पार्टी छोड़ने के बाद आज संतोष कुशवाहा ने साथियों के साथ पार्टी छोड़ दी है| गौरतलब है कि पिछले माह संतोष कुशवाहा को युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा कर संगठन को भंग कर दिया गया था. जिससे वो बेहद नाराज थे | संतोष कुशवाहा के साथ ही पार्टी के पूर्व मंत्री बागी प्रसाद वर्मा, पूर्व मंत्री अवधेश कुशवाहा भी पार्टी छोड़ने की तैयारी कर रहे हैं.
  2. पटना – राजधानी एक्सप्रेस से 15 बोतल रॉयल स्‍टैग के साथ अटेंडेंट गिरफ्तार – बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब तस्‍करी का खेल पुरे जोरों से चल रहा है| आये दिन शराब तस्करों को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया जा रहा है| गुरुवार को नई दिल्‍ली से पटना आने वाली राजधानी एक्‍सप्रेस के बी 9 कोच के अटेंडेंट रामबली पासवान को 15 बोतल रॉयल स्‍टैग के साथ गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया है। रामबली से पटना स्‍टेशन पर पुलिस पूछताछ कर रही है|
  3. नेताओं के हैं ज्यादातर बीएड कॉलेज, चल रही है बड़ी धांधली : राज्यपाल- बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने  ए एन कॉलेज के युवा महोत्सव को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में अधिसंख्य बीएड कॉलेज नेताओं के हैं, एकीकृत परीक्षा एकीकृत प्रवेश परीक्षा से इन कॉलेजों में गलत-सलत नामांकन लेने की प्रक्रिया बंद हो जाएगी. उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं जो एकीकृत प्रवेश परीक्षा का विरोध कर रहे हैं, लेकिन मैं वही करूंगा जो छात्रों के हित में और संविधान के दायरे में होगा.
  4. ट्विटर वार – ‘शत्रु’ का सूमो पर हमला – भाजपा विरोधियों पर शत्रुघ्न सिन्हा ने आज एक के बाद एक ट्वीट कर जोरदार हमला बोला है| बिना किसी का नाम लिए पार्टी छोड़ने की नसीहत पर शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करते हुए कहा बिहार में भाजपा की हार के लिए जिम्‍मेदार एक अलोकप्रिय नेता ने उन्‍हें पार्टी छोड़ने की नसीहत दी है। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने उन्‍हें ‘खामोश’ रहने या आगामी चुनाव में जनता की सजा भुगतने को तैयार रहने की चेतावनी दी|
  5. जोकीहाट उपचुनाव की अधिसूचना जारी, 28 मई को होगा मतदान जोकीहाट विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो गई। अधिसूचना जारी होने के साथ आज 11 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह 10 मई तक चलेगा। 11 मई को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। 14 मई तक उम्मीदवार नामांकन वापस ले सकेंगे। जोकीहाट विधानसभा सीट पर 28 मई को मतदान कराया जायगा।  31 मई को मतगणना होगी।
  6. मधुबनी स्‍टेशन को सौदर्यीकरण के लिए मिला 5 लाख का इनाम- मधुबनी रेलवे स्टेशन पर समृद्ध संस्कृति और एक शानदार इतिहास रखने वाली मिथिला पेंटिंग स्थानीय लोगों के साथ-साथ दुनिया भर के यात्रियों को आकर्षित कर रही है। इसी कड़ी में अब मधुबनी स्‍टेशन को भारतीय रेलवे की तरफ से पांच लाख रूपये का पुरस्‍कार दिया गया है| भारतीय रेलवे ने देशभर के उन स्‍टेशनों के नाम आमंत्रित किये थे जिनका सबसे अच्‍छा सौदर्यीकरण किया गया है। इसमें  11 जोन से 62 स्‍टेशनों के नाम आये थे |
  7. झारखंड में उपचुनाव को लेकर लालू से मिले हेमंत सोरेन-  झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन, बंधु तिर्की और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम आज लालू प्रसाद यादव से मिलने रिम्स पहुंचे| गौरतलब है कि गोमिया और सिल्ली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में सभी प्रमुख विपक्षी दलों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को समर्थन देने की घोषणा की है| झारखंड में उपचुनाव को लेकर  हुए इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है|
  8. मोतिहारी में बस पल्टी ,लगी आग , 7 लोग जिन्दा जले –बिहार के मोतिहारी जिले के एनएच-18 कोलवा के पास गुरुवार को बस पलटने और उसमे आग लगने से  7 लोग जिन्दा जलकर मर गए . घटना गुरुवार को शाम करीब 4 बजे हुई जब बस नंबर UP75AT-2312 मोतिहारी के रास्ते मुजफ्फरपुर से दिल्ली जा रही थी..ख़बरों के अनुसार  बस में 32 लोगों ने ऑनलाइन बुकिंग कराई थी, लेकिन गनीमत थी दुर्घटना के समय केवल 13 लोग सवार थे और बाकी लोग रास्ते में सवार होने वाले थे. अभी तक सिर्फ 6 लोग ही सुरक्षित बाहर निकल पाए हैं. गंभीर रूप से घायल 6 लोगों का ईलाज स्थानीय मोतिहारी अस्पताल में चल रहा है.
  9. राजधानी में नहीं थम रहा अपराधियों का तांडव, घर में घुसकर मारी गोली – बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान थाने से महज चंद कदम की दूरी पर अपराधी ने घर में घुसकर एक युवक को गोली मार दी और फरार हो गये|गोली लगने पर युवक को स्थानीय लोगो के सहयोग से एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है जहाँ युवक का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि शरीर से ज्यादा खून बह जाने की वजह से उसकी हालत बहुत नाजुक बनी हुई है|
  10. डेटा लीक विवाद में फंसी कैंब्रिज एनालिटिका होगी बंद – डेटा लीक मामले में घिरी बिट्रेन की राजनीतिक सलाहकार कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका जल्द ही अपना कामकाज बंद करने वाली है क्योंकि विवाद की वजह से उसके सभी ग्राहक उससे दूर हो गए हैं। डेटा लीक मामले में फेसबुक और कैंब्रिज एनालिटिका के फंसने के दो महीने से भी कम समय में यह निर्णय लिया गया है। कैंब्रिज एनालिटिका पर गलत तरीके से फेसबुक उपयोगकर्ताओं का निजी डेटा एकत्र करने का आरोप है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.