City Post Live
NEWS 24x7

सत्य का सूरज हुआ उदित, नामदारों के झूठ का अस्त : जयंत सिन्हा

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

सत्य का सूरज हुआ उदित, नामदारों के झूठ का अस्त : जयंत सिन्हा

सिटी पोस्ट लाइव, हजारीबाग: विपक्षी पार्टियों द्वारा राफेल डील पर भाजपा सरकार पर लगाये गए आरोपों व कोर्ट में दायर की गईं याचिकाओं को उच्च न्यायालय ने खारिज कर दिया है। विपक्ष द्वारा राफेल मामले पर देश भर में फैलाये जा रहे भ्रम व उसकी सच्चाई जनता के सामने आ गयी। यह बात शनिवार को केंद्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री सह हज़ारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने हज़ारीबाग के अटल सेवा केंद्र में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कही। जयंत सिन्हा ने कहा कि आज सत्य का सूरज उदित हुआ है और नामदारों के झूठ का अस्त। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा सरकार पर लगाये जा रहे झूठे आरोपों की असलियत आज देशवासियों के सामने आ गयी है। जनता को यह समझ आ गया है कि विपक्ष किस प्रकार झूठ की राजनीति का सहारा लेकर देश के विकास में बाधा पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस झूठे आरोप ने देश की सेना व जनता का अपमान किया है, जिसके लिए विपक्ष को माफी मांगनी चाहिए। देश को गुमराह करने की ऐसी कोशिश पहले कभी नहीं हुई। कोर्ट ने माना कि राफेल डील में कोई खामी नहीं थी। कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने और अपनी पार्टी के तत्काल फायदे के लिए झूठ का सहारा लेकर चलने की एक नई राजनीति की शुरुआत की और सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने सिद्ध कर दिया कि झूठ के पैर नहीं होते और अंत में जीत सत्य की ही होती है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद से एक कोरे झूठ के आधार पर देश की जनता को गुमराह करने का इससे बड़ा प्रयास कभी नहीं हुआ और ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि यह प्रयास देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष के द्वारा किया गया। जयंत सिन्हा ने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए इस तरह के झूठे आरोप लगाना हमारे लोकतंत्र के लिए हानिकारक है। उन्होंने कहा कि चोर-चोर वही चिल्लाते हैं, जिनको चौकीदार का भय होता है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.