City Post Live
NEWS 24x7

‘गिरिराज’ का सवाल-‘गुजरात से बिहारियों को भगाने वाला जिग्नेश मेवाणी बिहार में क्या कर रहा है?’

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

‘गिरिराज’ का सवाल-‘गुजरात से बिहारियों को भगाने वाला जिग्नेश मेवाणी बिहार में क्या कर रहा है?’

सिटी पोस्ट लाइवः बीजेपी के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह अब बेगूसराय की लड़ाई में एक्टिव हो गये हैं। बेगूसराय से बीजेपी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह का मुकाबला जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार से है जो लेफ्ट पार्टी के टिकट पर बेगूसराय से चुनाव लड़ रहे हैं। हांलाकि राजद के तनवीर हसन भी मैदान में हैं लेकिन यह मुकाबला मोदी विरोध की मुखर आवाज माने जा रहे कन्हैया बनाम मोदीत्व की मुखर आवाज गिरिराज सिंह के बीच माना जा रहा है और गिरिराज सिंह ने अब अपना हमला शुरू कर दिया है।

‘कन्हैया को समर्थन देने बेगूसराय पहुंचे गुजरात के कांग्रेसी नेता जिग्नेश मेवानी पर गिरिराज सिंह ने हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट किया-‘अरे ये जिग्नेश मेवानी बेगूसराय में क्या कर रहा है? इसमें गुजरात में सभी बिहारियों को मार-मार के वहां से भगाया था और बिहारियों के मां बहनों को भी परेशान किया था। ये जहां भी दिखे इससे सवाल जरूर पूछिएगा कि इसने बिहारियों के साथ ऐसा बर्ताव क्यों किया था? जाहिर है गिरिराज सिंह ने अब यह साफ कर दिया है कि उनके निशाने पर सिर्फ ‘कन्हैया’ कुमार नहीं होंगे बल्कि ‘कन्हैया’ की मदद करने वाले दूसरे दलों के नेताओं पर भी गिरिराज सिंह हमला करेंगे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.