City Post Live
NEWS 24x7

29 जुलाई को होगी नए राज्यपाल की ताजपोशी, अमरेश्वर प्रताप शाही दिलाएंगे शपथ

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

29 जुलाई को होगी नए राज्यपाल की ताजपोशी, अमरेश्वर प्रताप शाही दिलाएंगे शपथ

सिटी पोस्ट लाइव : 29 जुलाई को राजभवन में बिहार के नए राज्यपाल फागु चौहान अपने पद की शपथ लेंगे। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति अमरेश्वर प्रताप शाही उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलाएंगे। जानकारी के मुताबिक, वर्त्तमान के राज्यपाल 28 जुलाई को मध्य प्रदेश जाएंगे, जहाँ उन्हें नया राज्यपाल बनाया गया है। उधर, दूसरी ओर, शुक्रवार को बिहार के नए राज्यपाल फागु चौहान ने उत्तर प्रदेश विधानमंडल की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। आपको बता दें कि बिहार के नए राज्यपाल उत्तर प्रदेश के फागु चौहान बनाये गए हैं। पिछले हफ्ते इस बारे में अधिसूचना जारी किया गया था। राज्यपाल टंडन का स्थान लेंगे। फागु चौहान के राज्यपाल बनाये जाने के बाद उत्तर प्रदेश स्थित उनके गांव में ख़ुशी से लोग झूम उठे। यहाँ तक की, उनके गांव के लोगों ने मिठाइयां बांटी।

बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल फागु चौहान ने 1985 में ‘दमकिपा’ पार्टी से विधायक बनकर अपना सियासी सफर आरंभ किया था। वर्त्तमान में उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा इलाके से छठी बार विधायक बने। उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से शुक्रवार को त्यागपत्र दे दिया। उत्तर प्रदेश में जनपद के लोकप्रिय और जनाधार वाले विधायकों में गिने जाने वाले चौहान पिछड़े श्रेणी के प्रभुत्व वाले नेताओं में सम्मिलत हैं। साल 1985 में चौधरी चरण सिंह की पार्टी ‘दमकिपा’ से विधायक बनकर सियासी सफर आरंभ करने वाले फागु चौहान मूलतः आजमगढ़ जनपद के शहर से सटे गांव शेखपुरा बद्​दोपुर के रहने वाले हैं।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.