City Post Live
NEWS 24x7

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बेशर्म कुमार में बदल चुकें हैं : तेजस्वी यादव

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बेशर्म कुमार में बदल चुकें हैं : तेजस्वी यादव

सिटी पोस्ट लाइव : बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आरे हाथो लिया है। तेजस्वी ने सुपौल कांड पर ट्वीट करते हुए कहा है कि मुजफ्फरपुर में 34 लड़कियों के संस्थागत बलात्कार के बाद अब सुपौल में दो दर्जन लड़कों ने लड़कियों के छात्रावास में 70 स्कूली छात्राओं पर हमला किया, 36 अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री हमेशा की तरह इस बार भी चुप हैं। नीतीश कुमार अब बेशर्म कुमार हो चुकें हैं। इससे पहले कल यानि 7 अक्टूबर को उन्होंने ट्वीट कर कहा था सरकार नरम है, अपराध चरम पर है।

गौरतलब है कि बिहार में सुपौल के त्रिवेणीगंज के कस्तूरबा गांधी गर्ल्स स्कूल में घुसकर असामाजिक तत्वों द्वारा हॉस्टल में रहने वाली 34 छात्राओं को बुरे तरीके से मारा-पीटा गया है। बेख़ौफ गुंडों की मार से घायल सभी छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद से लगातार नीतीश कुमार के सुशान और बिहार के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया जा रहा है। क्या है मामला ?

बिहार के सुपौल ज़िले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की दीवार पर कुछ लड़के अपशब्द लिख रहे थे जिसके वहां मौजूद नाबालिग छात्राओं ने उन मनचलों का विरोध किया जिसके बाद लड़कों ने इसकी शिकायत अपने जानकारों से की जिसके बाद मनचलों का एक झुंड ने स्कूल पर हमला बोल दिया। जिसमें लगभग 35 छात्राओं को गंभीर चोट आई है।

अस्पताल में भर्ती एक पीड़िता के मुताबिक लड़के अक्सर स्कूल की दीवारों पर अपशब्द लिख देते हैं। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो मनचले उनके साथ और उनके शिक्षकों के साथ मारपीट और बदतमिज़ी की। जाहिर पिछले कुछ महीनों में जिस तरह से बिहार में अपराधों की में बढ़ोतरी देखने को मिली इससे बिहार के कानून व्यवस्था पर सवाल उठना लाज़मी है। इस घटना से पूर्व मुजफ्फरपुर में ही एक पूर्व मेयर की सरेआम हत्या कर दी गई थी।

नई दिल्ली से आशुतोष झा की रिपोर्ट

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.