City Post Live
NEWS 24x7

तेजस्वी यादव आज गांधी मैदान में देंगे धरना, किसान आंदोलन के समर्थन में उतरेंगे सड़क पर

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सिटी पोस्ट लाइव : दिल्ली बॉर्डर पर किसान आंदोलन के समर्थन में RJD भी अब कूद पड़ी है। RJD ने ऐलान कर दिया है कि किसानों के आंदोलन को लेकर बिहार से भी उनका साथ दिया जाएगा।नेता प्रतिपक्ष और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज किसानों के समर्थन में धरने पर बैठेंगे।

पटना के गांधी मैदान में गांधी मूर्ति के सामने धरना कार्यक्रम के बारे में तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर सूचना दी थी। तेजस्वी यादव ने कहा है कि ‘मैं बिहार के किसान और संगठनों से अपील करता हूं कि इस काले कानून के खिलाफ सड़कों पर आए और इस आंदोलन को मजबूत करें। पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों के किसानों में आक्रोश है। यह वही सरकार है जो किसानों की आय 2022 तक दोगुनी करनी की बात करती है। लेकिन एमएसपी को खत्म कर दिया है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि कृषि  को भी सरकार प्राइवेट हाथ को सौंप रही है, जिससे प्राइवेट कंपनियों से किसान खरीद बिक्री करेंगे। लेकिन सरकार के सारे फैसले को हमलोगों ने देखा, चाहे नोटबंदी हो या कुछ हो। देश भर में मौजूदा सरकार से किसान नाराज हैं। ये किसान विरोधी कानून है, किसानों को सही मूल्य मिलना चाहिए। कई जगहों पर कर्ज में डूबने से किसान आत्महत्या कर रहे हैं। जो अन्यदाता है उनके के लिए इस तरह का कानून बनाना देश के खिलाफ है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘किसान शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं, इसके बाद भी उनके उपर लाठीचार्ज किया जा रहा है। वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया जा रहा है। बिहार में जहां मंडियों का सवाल है वह 2006 में ही बंद कर दिया गया। हालत ये हो गई है कि बिहार के किसान खेती छोड़ मजदूरी करने लगे हैं। जब मंडी खत्म हो गई तो किसान कमजोर होते गए, बिहार में बस 2 फसलों पर एसएसपी है। धान का एमएसपी मात्र 1800 रुपये है। कही भी धान की खरीद नहीं हो रही है। लेकिन सीएम झूठ बोलते हैं कि खरीद हो रही है। कितने मूल्य पर किसान से फसल खरीदी जा रही है उसे सार्वजानिक करें।’

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.