City Post Live
NEWS 24x7

यमुना को देख दुखी हुए तेजप्रताप, यूपी सरकार के खिलाफ करेंगे आंदोलन

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

यमुना को देख दुखी हुए तेजप्रताप, यूपी सरकार के खिलाफ करेंगे आंदोलन

सिटी पोस्ट लाइवः बिहार के पूर्व स्वास्थ्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने यमुना नदी की हालत देखकर दुख जताया है और यूपी सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी है। तेजप्रताप यादव ने अपने ट्वीट में लिखा है-‘देख तेरे ब्रजधाम की हालत क्या हो गयी भगवान, यमुना है दूषित, दहशत में जी रहा इंसान..कितना बदल गया हिन्दुस्तान। मथुरा में यमुना का जो हाल है उसमें अगर ज ल्द सुधार नहीं आया तो यूपी सरकार के विरोध में जल्द आंदोलन करूंगा।’

तेजप्रताप यादव ने इस ट्वीट के साथ दुषित यमुना की कुछ तस्वीरें भी साझा की है। आपको बता दें कि तेजप्रताप यादव अक्सर मथुरा और वृंदावन जाते हैं। दीपावली से पहले वे एक बार फिर मथुरा और वृंदावन पहुंचे थे और दीपावली, गोवर्धन पूजा भी वहीं मनाया है।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.