City Post Live
NEWS 24x7

विस चुनाव में उम्मीदवार उतरेगा स्वराज इंडिया

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

विस चुनाव में उम्मीदवार उतरेगा स्वराज इंडिया

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: नवगठित राजनैतिक दल “स्वराज इंडिया“ झारखण्ड विधानसभा के आगामी चुनाव में सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा। रांची प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में स्वराज इंडिया के झारखण्ड प्रदेश प्रभारी परवेज आलम ने बताया कि स्वराज इंडिया प्रदेश में सच्ची प्रतिपक्ष की राजनीति स्थापित करने और जनता के मुद्दों को चुनाव में लेकर उतरेगा।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश दांगी ने कहा कि स्वराज इंडिया प्रदेश में राजनीति का मुहावरा और ढर्रा बदलने आई है। बाकी सब पार्टियां सत्ता की खेती करने के लिए चुनाव लड़ रही हैं, स्वराज इंडिया सच की खेती के लिए चुनावी मैदान में उतर रही है। हम पांच साल की फसल काटने के लिए नहीं, बल्कि आने वाले पांच साल के लिए बीज बोने के लिए चुनाव में उतरे रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले चार साल से स्वराज अभियान और स्वराज इंडिया ने देशभर में खेती के संकट, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दों को उठाया है। इस प्रेसवार्ता में स्वराज इंडिया के प्रदेश प्रभारी परवेज आलम, प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश, प्रदेश सचिव योगेन्द्र योगी, कोषाध्यक्ष मुमताज़ आलम, मानसिंह मुंडा, रमा कान्त, बब्लू कुमार शर्मा, बिनोद बड़ाईक, दीपक मुंडा, विक्रांत कुमार, राजेश कुमार, जयंत मुंडा आदि लोग उपस्थित थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.