City Post Live
NEWS 24x7

सुदेश ने कहा “झारखंडी मूल्यों की रक्षा के लिए लोकसभा में जाएगी आजसू पार्टी”

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सुदेश ने कहा “झारखंडी मूल्यों की रक्षा के लिए लोकसभा में जाएगी आजसू पार्टी”

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि लोकतंत्र का महापर्व सामने है। और इस महापर्व में शामिल होने के लिए आजस पार्टी का इरादा और मकसद अलग है। झारखंडी मूल्यों की रक्षा के लिए आजसू पार्टी लोकसभा चुनाव में अपना प्रतिनिधि भेजने के लिए तैयार है। और गिरिडीह से इसकी शुरुआत होगी। बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम नवाडीह में गिरिडीह संसदीय क्षेत्र के 2160 बूथ के कार्यकर्ता सम्मेलन को वे संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी के लिए झारखंड के सवाल और विषय सर्वोपरि है। इन्हीं सवालों और  विषयों को लोकसभा में उठाने के लिए पार्टी ने लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में है। आजसू पार्टी की प्राथमिकता में गिरिडीह उसके बाद हजारीबाग और रांची की सीट है। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी ने मूल्यांकन किया है कि राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य की राजनीति में क्षेत्रीय सवालों को हाशिए पर छोड़ा जाता रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के प्रणेता बिनोदबिहारी महतो की इस धरती से कार्यकर्ता तय करें कि इस खनन वाले क्षेत्र में हम और हमारा परिवार कहां खड़ा है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या गिरिडीह संसदीय क्षेत्र का युवा दिहाड़ी खटने के लिए परदेस जाता रहेगा। यहां के धरती पुत्र कब तक विस्थापन का दंश झेलते रहेंगे। वह दिन दूर नहीं जब इस इलाके के डेढ़ लाख विस्थापित परिवारों की आवाज आजसू का प्रतिनिधि लोकसभा में मजबूती से उठायेगा। उन्होंने कहा कि जमीन का दर्द राष्ट्रीय मुद्दों पर राजनीति करन वाले महसूस नहीं कर सकते। कोलइंडिया का मुख्यालय आखिर झारखंड से बाहर क्यों है। झारखंड के लोग राष्ट्रीय राजनिती के नाम पर कब तक वोट देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि 2160 बूथों के हजारों कार्यकर्ता यह संकल्प लेकर जाएं कि तीन मार्च 2019 के दिन से वे वोट के दिन तकचैन से नहीं बैठेंगे। यह जुटान और कोई मामूली नहीं है। इस जुटान में परिवर्तन की कहानी लिखने की तड़प है। आजसू के कार्यकर्ता किसी भी चुनावी बिसात को बदलने की ताकत रखते हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव हमारे लिए झारखंडी हितों की रक्षा करने का मौका है। हम अपनी जिम्मेदारी और जनता के प्रति जवाबदेही को अच्छी तरह से जानते हैं। आजसू ने उसूलों की राजनीति की है। इसलिए इस चुनाव में दमदारी के साथ मोर्चा संभालेगी।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.