City Post Live
NEWS 24x7

सुबोधकांत सहाय ने झामुमो अध्यक्ष से की मुलाकात, जीत का लिया आशीर्वाद

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

सुबोधकांत सहाय ने झामुमो अध्यक्ष से की मुलाकात, जीत का लिया आशीर्वाद

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: झारखंड के रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार घोषित होने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अध्यक्ष शिबू सोरेन से मोरहाबादी स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। टिकट मिलने के बाद सुबोधकांत सहाय ने शिबू सोरेन से मुलाकात कर जीत का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर झामुमो के कार्यकारी अध्‍यक्ष हेमंत सोरेन, विधायक चंपई सोरेन, महासचिव सुप्रियो भट्टाचार अन्य नेता मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने 20 लोकसभा सीटों के प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इनमें झारखंड के तीन उम्मीदवार घोषित किये गये हैं। कांग्रेस ने झारखंड की रांची लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय को उम्मीदवार बनाया है। जबकि सिंहभूम लोकसभा सीट से विधायक गीता कोड़ा को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा कांग्रेस ने लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र से विधायक सुखदेव भगत को उम्मीदवार बनाया है। ज्ञातव्य है कि सुबोधकांत सहाय 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर रांची लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीते थे लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में वह भाजपा के रामटहल चौधरी से चुनाव हार गए थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.