City Post Live
NEWS 24x7

दुमका लोकसभा सीट से शिबू सोरेन ने नामांकन दाखिल किया

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

दुमका लोकसभा सीट से शिबू सोरेन ने नामांकन दाखिल किया

सिटी पोस्ट लाइव, दुमका: झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष और दुमका से झामुमो उम्मीदवार शिबू सोरेन ने यहां सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी मुकेश कुमार के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान सोरेन के साथ पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन, झाविमो विधायक दल के नेता प्रदीप यादव व कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी भी मौजूद थे। सोमवार को नामांकन से पूर्व यहां दुमका के यज्ञ मैदान में झामुमो की अगुवाई में विपक्षी गठबंधन की सभा का आयोजन किया गया। सभा में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह चुनाव झारखंड के साथ पूरे देश की दशा तय करेगा। आज भाजपा के शासनकाल में हालात के कारण सम्पूर्ण विपक्ष को एकजुट हो गया है। विपक्षी गठबंधन भाजपा के कुशासन से जनता को मुक्त कराने के संकल्प के साथ मैदान में उतरा है। उन्होंने कहा कि इसी साल राज्य में विधानसभा का चुनाव है। आम जनता ने लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर भाजपा को पराजित करने का मन बना लिया है।सभा में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने भाजपा की नीतियों पर प्रहार करते हुए लोगों से इस चुनाव में भाजपा को परास्त करने के लिए विपक्ष के सभी नेता और कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। सभा को हेमंत सोरेन, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार, प्रदीप यादव, राजद प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा के साथ कई प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.