City Post Live
NEWS 24x7

सहरसा : भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति की बैठक, शालिनी सिंह तोमर बनीं जिला उपाध्यक्ष

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

सहरसा : भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति की बैठक, शालिनी सिंह तोमर बनीं जिला उपाध्यक्ष

सिटी पोस्ट लाइव : बीते गुरुवार को स्थानीय रेनबो रिसॉर्ट परिसर में भारतीय जनता पार्टी की महिला इकाई की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में प्रदेश से आईं मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रभारी रूबी दास, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष लाजवंती झा और भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूजा सिंह राठौड़ के द्वारा नई कार्य समिति की बैठक में भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष के पद से शालिनी सिंह तोमर को नवाजा गया। जिसे शालिनी सिंह ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।प्रदेश इकाई ने आशा जताई है की इस दायित्व का निर्वहन वह ईमानदारी पूर्वक करेंगी। शालिनी सिंह तोमर से हमने खास बातचीत की। शालिनी सिंह ने बताया कि वह विगत कई वर्षों से सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन का नेतृत्व करती रही हैं। खासकर महिला हित से जुड़े मुद्दों के लिए अनवरत उनका संघर्ष जारी है। युवा पीढ़ी के लिए एक नजीर बन चुकी शालिनी शौम्य और काफी सरल स्वभाव की हैं। उनके चेहरे की आभा और ओज इस बात की तकसीद कर रही है कि इनके भीतर कुछ बड़ा करने की आग और ज्वाला है। कम उम्र में ही समाज के हित को समझना और समाज के लिए कुछ करने का जज्बा रखना, शालिनी को आम से खास बना रहा है।

बीए.ए. की छात्रा शालिनी ने कहा कि वह स्चच्छता, नारी महत्ता, युवा पीढ़ी की बच्चियों को भारतीय संस्कार से लवरेज करने के साथ-साथ अपने पौराणिक विरासत को संभालने के लिए कृतसंकल्पित हैं। भारतीय जनता पार्टी उनके लिए एक मंच है, जहां से वे नारी महात्म की नई ईबारत लिखना चाहती हैं। शालिनी ने कहा कि उनकी बेबा माँ नैना सरकार उनका आदर्श और उनके वजूद का खाद-पानी और अकूत ऊर्जा हैं। इस बैठक को सफल बनाने के लिये भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज गुप्ता, पूर्व विधायक आलोक रंजन, पूर्व विधायक संजीव झा, उपाध्यक्ष विजय बसन्त, नमिता पाठक, वीना श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष रिंकी देवी और अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सहरसा से संकेत सिंह की रिपोर्ट

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.