City Post Live
NEWS 24x7

बिहार कांग्रेस में कलह तेज, सदानंद सिंह ने कार्यकारी अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

- Sponsored -

-sponsored-

- Sponsored -

बिहार कांग्रेस में कलह तेज, सदानंद सिंह ने कार्यकारी अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

सिटी पोस्ट लाइवः लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस के अंदरखाने कलह तेज हो गयी है। बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं। पार्टी के दूसरे नेता भी इस्तीफे की पेशकश कर चुके हैं। इस बीच सदानंद सिंह ने अपनी हीं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि अगर परेशानी है तो पार्टी प्लेटफार्म पर अपनी बात रखें। सार्वजनिक चौराहे पर बोलने से अपना नुकसान के साथ-साथ पार्टी की जगहंसाई होती है।सदानंद सिंह ने कहा कि चुनाव में हार-जीत होते रहती है।

हार से हतोत्साहित हुए बगैर जनता और पार्टी की सेवा करनी चाहिए।हार की कमी ढूंढने के लिए समीक्षा की जानी चाहिए और यह काम जारी है।सदानंद सिंह ने कहा कि कुछ नेता हम पर मनगढंत आरोप लगा रहे हैं उन्हें कांग्रेस के प्रति मेरी निष्ठा से सीख लेनी चाहिए। हमने अनेक कुर्बानियां देकर पार्टी का झंडा बुलंद रखा है।धीरज पर निशाना साधते हुए सदानंद सिंह ने कहा कि दूसरी पार्टी का रसास्वादन कर चुके लोग अनाप-सनाप आरोप लगा रहे।

आपको बता दें कि कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुंदर सिंह धीरज ने पार्टी नेतृत्व और सदानंद सिंह पर बड़ा हमला बोला था।उन्होंने बिहार में पार्टी की हार के लिए इन नेताओं को जिम्मेदार ठहराया था। बहरहाल सदानंद सिंह के इस बयान से स्पष्ट है कि बिहार में करारी हार के बाद कांग्रेस के अंदरखाने किस हद तक कलह मची हुई है।

 

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

-sponsored-

Comments are closed.