City Post Live
NEWS 24x7

नहीं थमा झारखंड कांग्रेस का बवाल, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार ने दिया इस्तीफा

-sponsored-

-sponsored-

- Sponsored -

नहीं थमा झारखंड कांग्रेस का बवाल, प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार ने दिया इस्तीफा

सिटी पोस्ट लाइव : झारखंड में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने है और कांग्रेस की अपने सियासी दुश्मनों से लड़ाई और मुश्किल हो गयी है क्योंकि झारखंड कांग्रेस के अपने कुनबे में हीं कलह मची है। झारखंड कांग्रेस के कई बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाने के बाद प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अजय कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। डॉ. अजय कुमार ने अपना त्यागपत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ चुके राहुल गांधी को सौंपा है। चार पन्नों के अपने पत्र में उन्होंने प्रदेश में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के लिए कुछ वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदार ठहराया है। इस पत्र में अजय कुमार ने सुबोधकांत सहाय, प्रदीप बलमुचू, चंद्रशेखर दुबे और फुरकान अंसारी समेत कई नेताओं पर संगीन आरोप लगाए हैं।

लोकसभा चुनाव के बाद से झारखंड में कांग्रेस दो खेमे में बंट गई थी। कई बार कांग्रेस भवन में दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की की खबरें सामने आई थीं। पत्र में अजय कुमार ने कहा है कि वह कांग्रेस पार्टी को आगे ले जाने के लिए अपने दिल और आत्मा पार्टी में लगाने की कोशिश की। पार्टी की कमान संभालने की जिम्मेदारी लेने के बाद वे पार्टी को एकीकृत और जिम्मेदार संगठन की तरफ ले जाना चाहते थे लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके।

अजय ने अपने पत्र में आरोप लगाया है कि प्रदेश में पार्टी के अधिकांश कार्यकर्ता पार्टी के वफादार होने के बदले अपने से संबंधित नेताओं के प्रति वफादार हैं। पार्टी के कुछ नेता जैसे सुबोध कांत सहाय, रामेश्वर उरांव, प्रदीप बलमुचू, चंद्रशेखर दुबे, फुरकान अंसारी और कई अन्य वरिष्ठ नेता केवल राजनीतिक पदों को हथियाने में लगे हैं।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.