City Post Live
NEWS 24x7

जनता कर्फ्यू का समर्थन करती है रालोसपा – अभिषेक झा

-sponsored-

- Sponsored -

-sponsored-

जनता कर्फ्यू का समर्थन करती है रालोसपा – अभिषेक झा

सिटी पोस्ट लाइव : रालोसपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर 22 मार्च को जनता कर्फ्यू कार्यक्रम का समर्थन रालोसपा करती है।वै महामारी कोरोना से पूरा विश्व जूझ रहा है। भारत में भी परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। इस मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर देश हित में और आम लोगों के स्वास्थ्य हित में देश के प्रत्येक नागरिक को इस कार्यक्रम का समर्थन करना चाहिए और अपने घरों में ही रहना चाहिए ताकि हम इस बीमारी को हरा पाए।

बता दें कोरोना वायरस के खतरे की वजह से बिहार में सभी स्कूल 31 मार्च तक बंद हैं। पार्क, जू और माॅल बंद है। मंदिरों में आमलोगों का प्रवेश बंद कर दिया गया है और अब राजनीतिक दलों के दफ्तरों पर भी ताले लटकने शुरू हो गये हैं। बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने अपने कार्यालय को 31 मार्च तक बंद रखने का फैसला किया है। वहीं  इस वैश्विक महामारी से लड़ने के लिए पीएम मोदी ने देश की जनता से समर्थन मांगा है।  इतना ही नहीं 22 मार्च को    पूरे देेेश में जनता कर्फ्यू लगाने की मांग की  है।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.