City Post Live
NEWS 24x7

विधानसभा चुनाव व आक्रोश रैली को लेकर राजद का सम्मेलन

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

विधानसभा चुनाव व आक्रोश रैली को लेकर राजद का सम्मेलन
सिटी पोस्ट लाइव, मेदिनीनगर: झारखंड के हुसैनाबाद शहर के पुरंदर बीघा स्थित पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव के आवास परिसर में विधानसभा चुनाव व 20 अक्टूबर को रांची में आयोजित जन आक्रोश रैली को लेकर राजद का बुधवार को अनुमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में राजद का परचम लहराए इसके लिए पूरे विधानसभा क्षेत्र में संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राजद ही सभी सभी जात धर्म की विकास की बात सोचती है। इस बार विधानसभा चुनाव में हुसैनाबाद-हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता व आमजनता के सहयोग से राजद का परचम लहराएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के अनुमंडलीय अध्यक्ष कलामुद्दीन खान और संचालन प्रखंड अध्यक्ष कमाख्या नारायण सिंह ने किया। इसमें प्रखंड प्रमुख राजकुमारी देवी, नगर उपाध्यक्ष गयासुद्दीन सिद्दीकी, पार्टी के वरीय नेता बिनय सिंह यादव, मदन पासवान, प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता राज अली, बिजय यादव, युवा नेता रवि यादव, खुर्शीद आलम, चिंटू खान, सुदेश्वर पासवान, प्रदीप पटेल, राजेश सिंह, प्रमोद सिंह, अर्जुन यादव, अखिलेश पासवान सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Sponsored -

-sponsored-

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.