City Post Live
NEWS 24x7

अयोध्या मामले में रिव्यू पिटीशन ओवैसी के दबाव में डाला गया : शहनवाज हुसैन

- Sponsored -

- Sponsored -

-sponsored-

अयोध्या मामले में रिव्यू पिटीशन ओवैसी के दबाव में डाला गया : शहनवाज हुसैन

सिटी पोस्ट लाइव, रांची: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कहा कि अयोध्या मामले में जमायतुल हिंद और मुस्लिम पर्सनल बोर्ड ने जो रिव्यू पिटीशन डाला है, वह ओवैसी के बहकावे में डाला है। शहनवाज ने कहा कि देश की जनता काफी मेच्योर है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से सभीलोग एकजुट हैं। अयोध्या के फैसले को सभी ने मिलकर स्वीकार किया। शहनवाज मंगलवार को अरगोड़ा चौक स्थित भाजपा के मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे।

अयोध्या पर रिव्यू पिटीशन ओवैसी के दबाव में डाला गया

उन्होंने कहा कि अयोध्या पर कांग्रेस ने समस्या बनायी थी। हमारा सौभाग्य है कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय हुआ। फैसला आने के पूर्व जमायतुल हिंद और मुस्लिम पर्सनल बोर्ड ने कहा था कि जो भी फैसला आयेगा, हम उसे स्वीकार करेंगे। लेकिन ओवैसी के दबाव में रिव्यू पिटीशन डाला गया, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। अयोध्या मामले के बाद पूरे देश में सामाजिक सौहार्द दिखा।

पूरे देश में लागू होगी एनआरसी

उन्होंने कहा कि पूरे देश में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन ऑफ इंडिया (एनआरसी) लागू होगी। इसमें किसी को कोई शक, संशय नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में जो घुसपैठिये घुसे हैं, उन्हें अपने वतन जाना होगा। एनआरसी धर्म के साथ भेदभाव करने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि हम अपने देश के लोगों की चिंता करें या बंग्लादेशी घुसपैठियों की। भारत के मुस्लिम को डरने की जरूरत नहीं है। बंग्लादेशी घुसपैठिये अपनी पैकिंग शुरू कर दें।

उन्होंने कहा कि आज का दिन झारखंड के चुनाव का निर्णायक दिन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में उमड़ी भीड़ से यह संदेश चला गया है कि यहां भाजपा 65 पार जायेगी। मोदी है तो मुमकिन है। शहनवाज ने कहा कि लोकसभा चुनाव पहले यहां प्रपंच किया था। झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में गठबंधन बना था लेकिन सभी जगहों पर गठबंधन की हार हुई। चुनाव के पूर्व इस तरह का माहौल बनता है लेकिन देश की जनता नरेन्द्र मोदी से प्यार करती है। झारखंड में डबल इंजन की सरकार रही है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जमीन स्तर पर उतारा है। केंद्र और राज्य की योजनाओं में सफलतम राज्यों में झारखंड का भी नाम आता है। आज योजनाएं गरीबों तक पहुंचा है। झारखंड में हमने स्थिर सरकार दी। पिछले पांच वर्ष रघुवर दास के नेतृत्व बेहतर कार्य हुए हैं। उन्होंने राज्य की जनता से अपील की कि पूरा मौका भाजपा को दें। हमने पांच साल सरकार चलायी। केंद्र में मोदी और झारखंड में रघुवर सरकार ने विकास के लिए कई कार्य किये हैं। झारखंड में भाजपा एकजुट होकर चुनाव लड़ रही है। हम विधानसभा चुनाव में 65 पार जायेंगे और सरकार बनायेंगे। विकास के पथ पर हमारा कदम रुकेगा नहीं। सबको अपना हक मिलेगा। क्योंकि भाजपा सबका साथ और सबका विकास के मूल मंत्र पर काम करती है। झारखंड में भाजपा से अलग होकर आजसू अलग चुनाव लड़ रही है। इस पर शहनवाज ने कहा कि हमने गठबंधन धर्म का पालन किया। लोकसभा चुनाव के दौरान छह बार की जीती हुई सीट गिरिडीह संसदीय क्षेत्र आजसू को दिया लेकिन आज वह हमारे साथ नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे पास नरेन्द्र मोदी हैं, यह हमारी ताकत है। कांग्रेस के पास राहुल गांधी हैं, यह उनकी कमजोरी है। सोने पर सुहागा यह है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सुनने के लिए ज्यादा लोग आते हैं लेकिन राहुल की सभा में लोग पहुंचते ही नहीं है। यह पूछे जाने पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव 11वीं बार पार्टी के अध्यक्ष चुने गये। इसपर उन्होंने कहा कि लालू यादव अपने परिवार के फिर से अध्यक्ष बने, इसके लिए उन्हें बधाई। महाराष्ट्र में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने पर उन्होंने कहा कि उद्धव ने सबकुछ गंवाकर सीएम पद हासिल किया है। कांग्रेस ने भी सबकुछ गंवा कर मंत्री पद पाया है क्योंकि कांग्रेस सत्ता में बने रहने के लिए कुछ भी कर सकती है। आज देश में सभी समाज का झुकाव हमारी ओर है। भाजपा 17 करोड़ सदस्यों वाली देश की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारे पास देश के सबसे बड़े नेता नरेन्द्र मोदी है। उन्होंने कहा कि हमने पीडीपी के साथ जम्मू-कश्मीर में सरकार बनायी और उनसे भारत माता की जय कहलवाया। इसी दौरान कश्मीर में ऑपरेशन ऑल आउट सहित अन्य ऑपरेशन चलाया गया। लेकिन कांग्रेस सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। प्रेसवार्ता में रांची सांसद संजय सेठ, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पासवान, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक मौजूद थे।

-sponsored-

- Sponsored -

Subscribe to our newsletter
Sign up here to get the latest news, updates and special offers delivered directly to your inbox.
You can unsubscribe at any time

- Sponsored -

Comments are closed.